Lok Sabha Elections 2024: चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP), पवन कल्याण की जनसेना (Jana Sena) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच गठबंधन को लेकर दूसरा और संभावित आखिरी दौर की बातचीत शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई। उम्मीद है कि भगवा पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा इस डील की घोषणा कर सकते हैं। तीनों पार्टियों के बीच लोकसभा चुनाव और आंध्र प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ये गठबंधन होगा।
