Lok Sabha Elections 2024: भारत राष्ट्र समिति (BRS) और मायावती के बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तेलंगाना में गठबंधन करने का फैसला किया। इसकी घोषणा भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (KCR) और प्रदेश बसपा अध्यक्ष आर.एस.प्रवीण कुमार ने की। राव ने कहा कि सीट-बंटवारे को लेकर बाद में घोषिणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अलग-अलग मुद्दों पर दोनों पार्टियों के बीच वैचारिक समानता है, क्योंकि उनके नेतृत्व वाली पिछली BRS सरकार ने दलितों और दूसरे लोगों के कल्याण के लिए दलित बंधु और दूसरी योजनाएं लागू की थीं।
