Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव के लिए आगामी 5 अप्रैल को घोषणापत्र (Congress Manifesto for 2024 Lok Sabha Polls) जारी कर सकती है। इसके बाद वह देश के विभिन्न हिस्सों में चुनावी सभाओं का आगाज करेगी। सूत्रों ने यह भी बताया कि कांग्रेस आगामी 3 अप्रैल से 'घर-घर गारंटी (Ghar-Ghar Guarantee)' अभियान भी शुरू करेगी। इसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस के पांच 'न्याय' और 25 'गारंटी' के बारे में लोगों को बताएंगे। कांग्रेस ने 'घर-घर गारंटी' अभियान के तहत देश के 8 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।
