Get App

Lok Sabha Elections 2024: DMK का कांग्रेस के साथ सीट समझौता, ग्रांड ओल्ड पार्टी को तमिलनाडु में 9 और पुडुचेरी में 1 सीट मिली

Lok Sabha Elections 2024: सूत्रों ने कहा “आप सभी जानते हैं कि सीएम स्टालिन के नेतृत्व में तमिलनाडु देश की विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ लड़ रहा है। जिस तरह से केंद्र सरकार विपक्षी राज्यों पर हमला कर रही है, उससे हम वाकिफ हैं। हम जानते हैं कि हर दिन, मोदी और सरकार तमिलनाडु के गौरव पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 09, 2024 पर 8:28 PM
Lok Sabha Elections 2024: DMK का कांग्रेस के साथ सीट समझौता, ग्रांड ओल्ड पार्टी को तमिलनाडु में 9 और पुडुचेरी में 1 सीट मिली
Lok Sabha Elections 2024: DMK का कांग्रेस के साथ सीट समझौता

Lok Sabha Elections 2024: तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने आगामी लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections) के लिए कांग्रेस (Congress) को राज्य में 9 और पड़ोसी पुडुचेरी में एक सीट दी। राज्य में दोनों दलों ने 2019 के अपने सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को दोहराया है। DMK अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और TNCC प्रमुख के सेल्वापेरुन्थागई ने AICC नेताओं केसी वेणुगोपाल और अजॉय कुमार की मौजूदगी में सीट शेयरिंग को अंतिम रूप दिया।

वेणुगोपाल ने मीडियाकर्मियों से कहा, “कांग्रेस तमिलनाडु में 9 सीटों और पुडुचेरी में एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटों पर हम DMK और गठबंधन दलों के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। हम तमिलनाडु की सभी 40 सीटें जीतेंगे।"

वेणुगोपाल ने यह भी विश्वास जताया कि कांग्रेस और DMK गठबंधन तमिलनाडु और पुडुचेरी की सभी 40 सीटें जीतेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और DMK के बीच 'बंधन' बरकरार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें