Get App

'जाइए और जीतकर आइए, हम जल्द फिर मिलेंगे', मंत्रीपरिषद की बैठक में PM मोदी ने दिया जीत का मंत्र

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा से पहले मेगा चुनावी अभियान पर निकल चुके हैं। अगले 10 दिनों में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वह 29 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू-कश्मीर, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली का दौरा करेंगे

Akhileshअपडेटेड Mar 04, 2024 पर 11:05 AM
'जाइए और जीतकर आइए, हम जल्द फिर मिलेंगे', मंत्रीपरिषद की बैठक में PM मोदी ने दिया जीत का मंत्र
Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी विश्वास जता चुके हैं कि उनके नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनेगी

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (3 मार्च) को मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। लोकसभा चुनाव से पहले हुए इस बैठक में 'विकसित भारत: 2047' के लिए दृष्टि पत्र और अगले पांच वर्षों के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना पर मंथन किया गया। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने अपने सहयोगियों से कहा कि जाइए और लोकसभा चुनाव जीतकर आइए। उन्होंने यह भी कहा कि वे "बहुत जल्द फिर से मिलेंगे।" यह उनके विश्वास को दर्शाता है कि उनके नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में वापस आएगी।

सरकार के सूत्रों ने बताया कि बैठक में मई में नई सरकार के गठन के बाद तुरंत उठाए जाने वाले कदमों के लिए 100 दिवसीय एजेंडे और उसके शीघ्र क्रियान्वयन के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों से चुनाव के दौरान लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा। साथ ही उन्होंने विकास को बढ़ावा देने और समाज के सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए अपनी सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों के बारे में बात की।

'जीतने के बाद हम फिर मिलेंगे'

एक सूत्र ने प्रधानमंत्री के हवाले से कहा, "(चुनाव) जीतने के बाद हम फिर मिलेंगे।" सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि 'विकसित भारत' के लिए 'रोडमैप' दो साल से अधिक की गहन तैयारी का परिणाम है। सूत्रों ने कहा कि इसमें सभी मंत्रालयों और राज्य सरकारों, शिक्षाविदों, उद्योग संगठनों, नागरिक समाज संस्थाओं, वैज्ञानिक संगठनों के साथ व्यापक चर्चा तथा युवाओं के सुझावों को समाहित करते हुए सरकार का समग्र दृष्टिकोण शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें