Get App

Lok Sabha Elections 2024: उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट फाइनल करने के लिए BJP की अहम बैठक, इन राज्यों के नामों पर हुई चर्चा

Lok Sabha Elections 2024: बैठक से पहले हरियाणा के डिप्टी CM और जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला ने BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ राज्य में दोनों सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत की। हालांकि, हरियाणा बीजेपी नेताओं का एक वर्ग गठबंधन का विरोध कर रहा है, लेकिन पार्टी अपने विकल्पों पर विचार करती दिख रही है

Akhileshअपडेटेड Mar 11, 2024 पर 11:27 PM
Lok Sabha Elections 2024: उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट फाइनल करने के लिए BJP की अहम बैठक, इन राज्यों के नामों पर हुई चर्चा
Lok Sabha Elections 2024: BJP की दूसरी लिस्ट 12 या 12 मार्च को जारी हो सकती है

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार (24 मार्च) को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की अहम बैठक हुई। बीजेपी मुख्यालय में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित CEC के अन्य सदस्य मौजूद थे। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, बैठक देर रात तक चली। उनके मुताबिक पार्टी की दूसरी लिस्ट 12 या 12 मार्च को जारी हो सकती है।

बैठक से पहले हरियाणा के डिप्टी सीएम और जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला ने BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ राज्य में दोनों सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत की। हालांकि, हरियाणा बीजेपी नेताओं का एक वर्ग गठबंधन का विरोध कर रहा है, लेकिन पार्टी अपने विकल्पों पर विचार करती दिख रही है।बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। JJP ने विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के साथ गठबंधन किया था।

इन राज्यों पर फोकस

समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि जिन राज्यों को चर्चा के लिए आने के लिए कहा गया था उनमें आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा शामिल थे। वहीं, पीटीआई ने बताया कि जिन राज्यों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है, उनमें आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें