Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस (Congress) की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के लिए सोमवार को 60 से ज्यादा उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की, जिनमें करीब 40 पर मुहर लगाई। सूत्रों का कहना है कि उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट अगले एक-दो दिन में जारी हो सकती है, जिनमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के बेटे वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) के बेटे नकुल नाथ (Nakul Nath) के नाम शामिल होंगे।
