Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। केंद्र में 10 साल से सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 195 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से तीसरी बार चुनावी मैदान में होंगे। फिलहाल कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने इस बात को लेकर किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
