Get App

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के डेट कंफर्म! जानें कितने चरण में होंगे मतदान और कब आएगा रिजल्ट

Lok Sabha Elections 2024: खबर है कि भारतीय चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा इलेक्शन 2024 की तारीखों की घोषणा 14 या 15 मार्च को हो सकती है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि 2019 की तर्ज पर ही देश में लोकसभा चुनाव 2024 भी 7 चरणों में कराए जा सकते हैं

Akhileshअपडेटेड Mar 08, 2024 पर 2:53 PM
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के डेट कंफर्म! जानें कितने चरण में होंगे मतदान और कब आएगा रिजल्ट
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा 2024 चुनाव की तारीखों की घोषणा 14 या 15 मार्च को होने की संभावना है

Lok Sabha Elections 2024: बहुप्रतीक्षित लोकसभा 2024 चुनाव की तारीखों की घोषणा अगले सप्ताह होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि चुनाव 2019 की तरह सात चरणों में हो सकते हैं और पहले चरण के लिए वोटिंग अप्रैल के दूसरे सप्ताह में हो सकता है। सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय चुनाव आयोग (ECI) द्वारा 13 मार्च के बाद कभी भी लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम की घोषणा करने की उम्मीद है। चुनाव आयोग की टीमें विभिन्न राज्यों की चुनाव तैयारियों का आकलन करने के लिए लगातार दौरे पर हैं। संभवत: 13 मार्च तक यह दौरा समाप्त हो जाएगा।

लोकसभा 2024 चुनाव की तारीखों की घोषणा 14 या 15 मार्च को होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि चुनाव 2019 की तरह 7 चरणों में हो सकते हैं। पहले चरण के लिए मतदान अप्रैल के दूसरे सप्ताह में हो सकता है। 14 मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू होने की संभावना है।

2019-2014 के रिजल्ट

पिछले दो लोकसभा चुनावों में पीएम मोदी की अगुवाई वाली बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने राष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को निचले सदन में केवल दोहरे अंकों में समेट दिया। 2019 में हुए पिछले चुनाव में बीजेपी ने 303 सीटों के साथ दूसरी बार जीत हासिल की। पिछले बार चुनाव 7 चरणों में हुए थे। इस चुनाव में कांग्रेस केवल 52 सीटें जीतने में सफल रही। बीजेपी ने 2019 में 37.3% वोट हासिल करके अपने वोट शेयर में बड़ा उछाल देखा। 2014 और 2019 दोनों में बीजेपी अपने दम पर 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत हासिल करने में सफल रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें