Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) को इनकम टैक्स विभाग से मिले टैक्स नोटिस पर सियासी पारा चढ़ने लगा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Karnataka CM Siddaramaiah) ने शनिवार (30 मार्च) को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सोचती है कि वह 'टैक्स टेररिज्म' से कांग्रेस पार्टी को भयभीत कर सकती है तो वह गलत है। कांग्रेस को 1,823 करोड़ रुपये का आयकर नोटिस देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि बीजेपी को लोकसभा चुनाव हारने का डर है। उन्होंने कहा कि इसलिए वह केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके पार्टी को 'आतंकित' कर रही है।
