Get App

'PM मोदी नाराज न हो जाएं इसलिए...' TMC उम्मीदवारों की लिस्ट पर कांग्रेस का पलटवार

Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार को राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इस बार पार्टी ने कुछ मौजूदा सांसदों को उम्मीदवार नहीं बनाया है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान तथा कीर्ति आजाद जैसे कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। TMC ने 16 मौजूदा सांसदों पर फिर से भरोसा जताया है।

Akhileshअपडेटेड Mar 10, 2024 पर 6:53 PM
'PM मोदी नाराज न हो जाएं इसलिए...' TMC उम्मीदवारों की लिस्ट पर कांग्रेस का पलटवार
Lok Sabha Elections 2024: अधीर रंजन चौधरी ने TMC पर PMO को संदेश भेजने का आरोप लगाया

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस को नजरअंदाज करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार (10 मार्च) को राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि सीट-बंटवारे के लिए TMC से बातचीत जारी है। कांग्रेस और तृणमूल I.N.D.I.A. ब्लॉक का हिस्सा हैं। I.N.D.I.A. विपक्षी दलों का एक गठबंधन है, जो आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को चुनौती देने के लिए एक साथ आए थे। लेकिन ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने रविवार को साफ ऐलान कर दिया कि उनकी पार्टी बंगाल की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

तृणमूल पर कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बार-बार पश्चिम बंगाल में TMC के साथ एक सम्मानजनक सीट-बंटवारे समझौते की इच्छा व्यक्त की है। कांग्रेस ने हमेशा कहा है कि इस तरह के समझौते को बातचीत के माध्यम से अंतिम रूप दिया जाना चाहिए, न कि एकतरफा घोषणाओं से।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस हमेशा से चाहती थी कि I.N.D.I.A. ब्लॉक एक साथ मिलकर BJP से लड़े।"

वहीं, लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर सीट बंटवारे के समझौते में कांग्रेस को शामिल न कर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को संदेश भेजने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'ममता बनर्जी ने आज साबित कर दिया है कि भारत की किसी भी राजनीतिक पार्टी को उनके जैसे नेता पर भरोसा नहीं करना चाहिए। ममता बनर्जी को डर है कि अगर वह I.N.D.I.A. ब्लॉक में बनी रहीं तो पीएम मोदी नाखुश हो जाएंगे। उन्होंने खुद को I.N.D.I.A. ब्लॉक से अलग करके PMO को संदेश दिया है कि मुझसे नाखुश मत होइए, मैं बीजेपी के खिलाफ लड़ने के लिए खड़ी नहीं हूं।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें