Lok Sabha Elections 2024: सिक्किम में लोकसभा की सिर्फ एक सीट है। लोकसभा चुनावों का कार्यक्रम आने के बाद ही सिक्किम में राजनीतिक पारा चढ़ेगा। अभी किसी दल ने इस सीट के लिए अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। अनुमान है कि भाजपा इस सीट के लिए इस बार दमदार उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी। BJP और कांग्रेस ने पिछले लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। लेकिन, उन्हें हार का मुख्य देखना पड़ा।
2019 में इंद्रा हंग सुब्बा की हुई थी जीत
यहां की एकमात्र सीट सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के खाते में गई। मतदाताओं ने एसकेएम के इंद्रा हंग सुब्बा को भारी मतों से विजयी बनाया। उन्हें 1,61,143 वोट मिले थे। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) के डेक बहादुर कटवाल दूसरे पायदान पर थे। उन्हें 1,49,158 वोट मिले थे। कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। BJP लातने शेरिंग को अपना उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस ने भरत बसनेट को टिकट दिया था। सिक्किम की यह इकलौती लोकसभा सीट हमेशा से क्षेत्रीय दलों के पास रही है।
इस सीट पर क्षेत्रीय दलों का कब्जा रहा है
2014 के लोकसभा चुनावों में एसडीएफ के प्रेमदाय राय ने सिक्किम की सीट जीती थी। 2019 से पहले सिक्किम में एसडीएफ का दबदबा था। पार्टी 1996 से लगातार इस सीट को जीतती आई थी। 2009 और 2014 के चुनावों में प्रेम दास राय की जीत हुई थी। 2004 के लोकसभा चुनावों में एसडीएफ के नकुल दास राय की जीत हुई थी।
यह भी पढ़ें: UP Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में इस बार कैसा होगा चुनावी घमासान? इन बड़े चेहरों और सीट पर रहेंगी सबकी नजरें