Loksabha Election 2024: कांग्रेस (Congress) सबसे लंबे समय तक सत्ता में रही है और देश की सबसे पुरानी पार्टी है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि पार्टी इस बार के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में अपने चुनावी इतिहास में सबसे कम सीटों पर लड़ेगी। 2014 में पार्टी को लोकसभा चुनाव में अपने चुनावी इतिहास में सबस कम केवल 44 सीटें मिलीं। पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों में 350 से भी कम सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस अब तक 266 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
