Get App

Loksabha Election West Bengal: कौन हैं रेखा पात्रा? PM मोदी ने बताया- 'शक्ति स्वरूपा' संदेशखाली केस थी अहम भूमिका

Loksabha Election West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रेखा पात्रा (Rekha Patra) से उनके प्रचार की तैयारियों और मतदाताओं के बीच BJP के समर्थन समेत दूसरे मुद्दों के बारे में बात की। BJP की तरफ से इस सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाने की घोषणा के एक दिन बाद सोमवार को पोस्टर सामने आये थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 26, 2024 पर 11:52 PM
Loksabha Election West Bengal: कौन हैं रेखा पात्रा? PM मोदी ने बताया- 'शक्ति स्वरूपा' संदेशखाली केस थी अहम भूमिका
Loksabha Election West Bengal: PM मोदी ने बशीरहाट लोकसभा सीट से BJP की प्रत्याशी रेखा पात्रा से बात की

Loksabha Election West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को बशीरहाट लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रत्याशी रेखा पात्रा (Rekha Patra) से बात की, जिन्होंने पश्चिम बंगाल (West Bengal) के संदेशखाली (Sandeshkhali) में महिलाओं के यौन उत्पीड़न का मुद्दा उठाया था। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने पात्रा को 'शक्ति स्वरूपा' कहकर संबोधित किया।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कद्दावर नेता शाहजहां शेख और उनके खास लोगों के कथित अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने वाली पात्रा को BJP ने बशीरहाट लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। संदेशखाली गांव इसी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीट में से एक बशीरहाट वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पास है।

'जैसे राम जी हमारे साथ हैं'

मोदी ने पात्रा से लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) उनके प्रचार की तैयारियों और मतदाताओं के बीच BJP के समर्थन समेत दूसरे मुद्दों के बारे में बात की। पात्रा ने इस दौरान संदेशखाली की महिलाओं की पीड़ा सुनाई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें