Credit Cards

Loksabha Elections 2024: नेहरू, इंदिरा गांधी और पीएम मोदी में किसके नाम है सबसे लंबे समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड?

Loksabha Elections 2024: जवाहल लाल नेहरू 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने थे। आजादी के आंदोलन में महात्मा गांधी के करीबी सहयोगी रहे नेहरू ने इंडिया के विकास के लिए बुनियादी तैयार की थी। वह 1964 तक लगातार प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने दुनियाभर में इंडिया की खास पहचान बनाई

अपडेटेड Apr 06, 2024 पर 6:19 AM
Story continues below Advertisement
Loksabha Elections 2024: जवाहरलाल नेहरू का 27 मई, 1964 को निधन हो गया। तब वह देश के प्रधानमंत्री थे।

Loksabha Elections 2024: लोकसभा चुनावों के लिए मैदान तैयार हो चुका है। चुनाव आयोग के लोकसभा चुनावों के औपचारिक ऐलान के साथ ही इसकी प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगी। हालांकि, BJP की अगुवाई वाले एनडीए और कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन ने इसकी तैयारियां कई हफ्ते पहले शुरू कर दी हैं। इस बार मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडिया अलायंस के बीच है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए चुनावी मैदान में हैं। वह तीसरी बार बनारस से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार होंगे। मोदी पहले ही सबसे लंबे समय तक गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। इस साल मई में बतौर प्रधानमंत्री उनका 10 साल का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। सवाल है कि देश का सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड किसने नाम है?

सबसे लंबे समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम

सबसे लंबे समय तक देश का प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू के नाम है। वह देश के पहले प्रधानमंत्री थे। आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू ने 15 अगस्त, 1947 को शपथ ली थी। वह अपने निधन तक देश के प्रधानमंत्री बने रहे। इस दौरान उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व से दुनियाभर में इंडिया की पहचान बनाई। आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी के सबसे करीबी सहयोगी रहे नेहरू ने भारत के विकास की बुनियाद तैयार की। वह कुल 16 साल 286 दिन प्रधानमंत्री रहे। 27 मई को 1964 को उनका निधन हो गया। तब वह देश के प्रधानमंत्री थे।


इंदिरा गांधी 15 साल 350 दिन प्रधानमंत्री रहीं

इंदिरा गांधी के नाम दूसरा सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड है। वह जवाहरलाल नेहरू की बेटी थीं। वह पहली बार 1966 में प्रधानमंत्री बनी। वह 1977 तक लगातार प्रधानमंत्री रही। इसमें इमर्जेंसी का समय भी शामिल है। 1977 में विपक्ष दलों ने एकजुट होकर जनता पार्टी नाम से पार्टी बनाई। जनता पार्टी ने इंदिरा गांधी को लोकसभा चुनावों में परास्त कर दिया। लेकिन, यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई। मध्यावधि चुनाव में इंदिरा गांधी की जीत हुई। वह 1980 से 1984 तक फिर प्रधानमंत्री रहीं। 31 अक्टूबर को उनके सुरक्षाकर्मियों ने उनकी हत्या कर दी। तब वह प्रधानमंत्री थी। वह कुल 15 साल 350 दिन देश की प्रधानमंत्री रही।

मनमोहन सिंह लगातार 10 साल तक प्रधामंत्री थे

कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में 10 साल का कार्यकाल पूरा करने का रिकॉर्ड मनमोहन सिंह के नाम है। वह कुल 10 साल 4 दिन तक देश के प्रधानमंत्री रहे। 91 साल के मनमोहन सिंह 2004 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद यूपीए के प्रधानमंत्री बने। 2009 के लोकसभा चुनावों में दोबारा यूपीए की जीत हुई। मनमोहन सिंह दोबारा प्रधानमंत्री बने। इस तरह सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के लिहाज से वह तीसरे नंबर पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मई, 2029 को लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ ली थी। इस तरह प्रधानमंत्री के रूप में उनका 10 साल का कार्यकाल पूरा होने में अभी 2 महीने बाकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।