Credit Cards

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव: MVA की सीट शेयरिंग गुत्थी सुलझी, शिवसेना 21, कांग्रेस 17, NCP 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Maharashtra Lok Sabha Election: महाराष्ट्र के महा विकास अघाड़ी (MVA) ने सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दे दिया है। शिवसेना (UBT) 21 सीटों पर, कांग्रेस 17 सीटों पर और NCP (शरदचंद्र पवार) 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीट बंटवारे के समझौते में कांग्रेस को सांगली, मुंबई साउथ सेंट्रल या भिवंडी सीट नहीं मिली है

अपडेटेड Apr 09, 2024 पर 1:08 PM
Story continues below Advertisement
Maharashtra Lok Sabha Election: MVA की सीट शेयरिंग गुत्थी सुलझी, शिवसेना 21, कांग्रेस 17, NCP 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Maharashtra Lok Sabha Election: महाराष्ट्र में विपक्ष के महाविकास अघाड़ी (MVA) में आखिरकार लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav 2024) के लिए सीट शेयरिंग (Seat Sharing) पर मुहर लग ही गई। MVA ने सीट बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दे दिया है। शिवसेना (UBT) 21 सीटों पर, कांग्रेस 17 सीटों पर और शरद पवार की NCP 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीट बंटवारे के समझौते में कांग्रेस को सांगली, मुंबई साउथ सेंट्रल या भिवंडी सीट नहीं मिली है।

सीट शेयरिंग की जानकारी देते हुए, संजय राउत ने कहा कि वे जलगांव, परभणी, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगढ़, मावल, धाराशिव, रत्नागिरी, बुलढाणा, हटकनंगले, शिरडी, संभाजीनगर, सांगली, हिंगोली, यवतमाल, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई दक्षिण और मुंबई उत्तर-पूर्व सीटें।

इन सीटों पर लड़ेगी NCP और कांग्रेस


जिन सीटों पर शरद पवार अपने उम्मीदवार उतारेंगे, उनमें बारामती, शिरूर, सतारा, भिवंडी, डिंडोरी, माधा, रावेर, वर्धा, अहमदनगर दक्षिण और बीड 10 सीटें शामिल हैं।

दूसरी ओर, कांग्रेस नंदुरबार, धुले, अकोला, अमरावती, नागपुर, भंडारा, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, नांदेड़, जालना, मुंबई उत्तर-मध्य, पुणे, लातूर, सोलापुर, कोल्हापुर और उत्तरी मुंबई में चुनाव लड़ने पर सहमत हो गई है।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि किसी से कुछ उम्मीद करने में कोई बुराई नहीं है, "लेकिन हमने मानदंडों के आधार पर और सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया है।"

हमने बड़ा दिल दिखाया- कांग्रेस

कांग्रेस के नाना पटोले ने कहा कि पार्टी "तानाशाही शासन" को खत्म करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, "इसलिए, हमने बड़ा दिल दिखाया है और विवादित सीटों पर दावा छोड़ दिया है।"

नाना पटोले ने कहा, “कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। इसने देश के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पार्टी का ध्यान तानाशाही शासन को हटाने पर है। हमने मामला सुलझा लिया है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बड़ा दिल दिखाते हुए फैसले को स्वीकार करना चाहिए।"

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता MVA उम्मीदवारों को जिताने की कोशिश करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद नाना पटोले ने दावा किया, "तीनों पार्टियों के वोट भी एक-दूसरे को ट्रांसफर हो जाएंगे, क्योंकि असली शिवसेना और NCP हमारे साथ हैं।"

Lok Sabha Chunav 2024: यह कैसा गठबंधन? जम्मू में साथ-कश्मीर में खिलाफ, लोकसभा चुनाव से पहले हवा होता I.N.D.I.A.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।