Get App

Manipur Elections 2024 Voting: मणिपुर में चुनाव के दौरान बूथ कैप्चरिंग की कोशिश, मतदान केंद्र पर फायरिंग से हड़कंप, 3 घायल

Manipur Elections 2024 Voting: उत्तर-पूर्वी राज्य पिछले साल मई से रुक-रुक कर हिंसा का सामना कर रहा है, जब दो जातीय समुदायों के बीच झड़पों में 200 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग विस्थापित हुए। हिंसा को देखते हुए राज्य में दो चरणों के पहले चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है

Akhileshअपडेटेड Apr 19, 2024 पर 2:06 PM
Manipur Elections 2024 Voting: मणिपुर में चुनाव के दौरान बूथ कैप्चरिंग की कोशिश, मतदान केंद्र पर फायरिंग से हड़कंप, 3 घायल
Manipur Elections 2024 Voting: मणिपुर के इनर एरिया में पोलिंग बूथ पर फायरिंग की खबर सामने आ रही है

Manipur Lok Sabha elections 2024 Voting: जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर की दो लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार (19 अप्रैल) को 11 बजे तक कुल 15.44 लाख से अधिक मतदाताओं में से करीब 28.19 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के शुरुआती दो घंटों में इनर मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र में 29.40 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि आउटर मणिपुर में 26.02 प्रतिशत मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आउटर मणिपुर के कुछ हिस्सों और इनर मणिपुर के लिए मतदान हो रहा है। इस बीच, मणिपुर के एक पोलिंग बूथ पर फायरिंग की खबर सामने आ रही है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मणिपुर के मोइरांग क्षेत्र के थमनपोकपी में एक मतदान केंद्र के पास बदमाशों के एक ग्रुप ने कई राउंड फायरिंग की। गोलीबारी से उन मतदाताओं में दहशत फैल गई जो अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतार में खड़े थे। वायरल हो रहे एक वीडियो में गोलियों की आवाज के बीच लोग मतदान केंद्र से बाहर भागते नजर आ रहे हैं। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी में 3 लोग घायल हो गए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ अन्य स्थानों पर भी अशांति की छिटपुट घटनाएं होने की जानकारी मिली है। इनर मणिपुर लोकसभा सीट के तहत थोंगजू विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय लोगों और अज्ञात बदमाशों के बीच झगड़े की सूचना मिली है।

2019 के रिजल्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें