Get App

Bihar Political Crisis: 'कूड़ा गया फिर से कूड़ेदान में...' नीतीश कुमार पर भड़कीं लालू यादव की बेटी रोहिणी

Bihar Politics Crisis: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने उनकी तुलना 'गिरगिट' से की है। कांग्रेस ने कहा कि राज्य की जनता उनके विश्वासघात को कभी माफ नहीं करेगी। उसने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं BJP 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से डरे हुए हैं और इससे ध्यान भटकाने के लिए यह राजनीतिक नाटक रचा गया

Akhileshअपडेटेड Jan 28, 2024 पर 4:16 PM
Bihar Political Crisis: 'कूड़ा गया फिर से कूड़ेदान में...' नीतीश कुमार पर भड़कीं लालू यादव की बेटी रोहिणी
Bihar CM पद से इस्तीफा देने वाले नीतीश कुमार पर RJD ने तीखा हमला बोला है

Bihar Politics Crisis: बिहार में राजनीतिक उथलपुथल के बीच मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले जनता दल-यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर तीखा हमला बोलते हुए RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने रविवार को कहा, "कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में, कूड़ा मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक।" नीतीश कुमार ने यह कहते हुए बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया कि 18 महीने से भी कम समय पहले वह जिस महागठबंधन और विपक्षी गुट इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) में शामिल हुए थे, उसमें उनके लिए स्थितियां ठीक नहीं लगीं। कुमार ने कहा कि वहां चीजें अच्छी तरह से काम नहीं कर रही थीं।

आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक कचरा वाहन की तस्वीर शेयर करते हुए कहा, "कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में- कूड़ा मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक...।" रोहिणी ने अपने एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश के बिहार विधानसभा में महिला को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर दिए गए बयान को साझा करते हुए कहा, "थूककर चाटने वाले नेता खुद को ना समझे सूरज जैसा...।"

उन्होंने अपने भाई और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का एक वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट में कहा, "जनता जनार्दन के बीच जाएंगे, खुद के साथ-साथ बिहार का हौसला भी बढ़ाएंगे।" इससे पहले उन्होंने गुरुवार को भी नीतीश कुमार पर परोक्ष रूप से विवादित टिप्पणी की थी। हालांकि, बाद में उस पोस्ट को डिलीट कर दिया था। बाद में RJD ने दावा किया था कि रोहिणी के सोशल मीडिया पोस्ट का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी थे, न कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें