Manipur Lok Sabha Election 2024: आउटर मणिपुर के कुछ हिस्सों में दूसरे चरण का मतदान होने से सिर्फ दो दिन पहले मंगलवार (23 अप्रैल) देर रात तीन मध्यम तीव्रता के विस्फोटों ने जातीय हिंसा से प्रभावित कांगपोकपी जिले में एक पुल को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि विस्फोट के कारण कोई घायल या मौत नहीं हुई। लेकिन यह नेशनल हाईवे- 2 पर लोगों की की आवाजाही को प्रभावित करेगा जो इंफाल को नागालैंड में दीमापुर से जोड़ता है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, घटना रात करीब 1:15 बजे कांगपोकपी जिले के सापोरमीना के करीब हुई। एक अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी भी समूह ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
