Piyush Goyal Challenges Rahul Gandhi: बीजेपी नेता और मुंबई नार्थ से लोकसभा सीट के उम्मीदवार पीयूष गोयल ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी सीट से लड़ने की चुनौती दी। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को कम से कम 4-5 अतिरिक्त सीट से चुनाव लड़ने की सलाह दी क्योंकि उनके मुताबिक वह इस बार केरल की वायनाड सीट से चुनाव हार सकते हैं। पीयूष गोयल ने कहा, "मैं राहुल गांधी को चुनौती देना चाहूंगा और खुले दिल से स्वागत करूंगा कि वो मेरे क्षेत्र में आए और उत्तर मुंबई से लड़े। वो उत्तर मुंबई, अमेठी, बनारस से लड़े। हिम्मत है तो बनारस से लड़के दिखाएं। कोई भी चुनाव क्षेत्र से लड़ना चाहते हैं तो वह लड़े। हम उनका स्वागत करते हैं।"