Credit Cards

मुंबई को कोलकाता की तरह बर्बाद होने की नहीं दी जा सकती इजाजत: PM मोदी

PM Modi Interview: पीएम मोदी ने न्यूज18 दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा, “बंगाल बर्बाद हो गया है। कोलकाता कभी आर्थिक विकास का नेतृत्व कर रहा था, लेकिन राजनीति ने बर्बाद कर दिया। महाराष्ट्र को उस रास्ते से जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। हमें देश हित के लिए महाराष्ट्र में मजबूती से आगे बढ़ना चाहिए।”

अपडेटेड Apr 29, 2024 पर 12:22 PM
Story continues below Advertisement
पीएम मोदी ने शरद पवार NCP और उद्धव ठाकरे की शिवसेना पर परिवारवाद को लेकर निशाना साधा

PM Modi Interview: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुंबई को कोलकाता की तरह बर्बाद होने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। उन्होंने New18 को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि देश की आर्थिक राजधानी होने के नाते मुंबई को स्थिर सरकार के साथ मजबूती से आगे बढ़ने की जरूरत है। मोदी ने कहा कि इस शहर को कोलकाता की राह पर जाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए, जो कभी इसी तरह देश का आर्थिक केंद्र था लेकिन बाद में राजनीति के कारण बर्बाद हो गया। मोदी ने 28 अप्रैल को न्यूज18 ग्रुप के एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी, न्यूज18 कन्नड़ के एडिट हरिप्रसाद और न्यूज18 लोकमत के एंकर विलास बड़े को दिए इंटरव्यू में ये बातें कहीं।

मोदी ने कहा, “बंगाल बर्बाद हो गया है। कोलकाता कभी आर्थिक विकास का नेतृत्व कर रहा था, लेकिन राजनीति ने बर्बाद कर दिया। महाराष्ट्र को उस रास्ते से जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। हमें देश हित के लिए महाराष्ट्र में मजबूती से आगे बढ़ना चाहिए। हम इस भावना को महाराष्ट्र के लोगों तक पहुंचा रहे हैं। हम उन्हें मना रहे हैं और महाराष्ट्र के लोगों से हमें बहुत पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश भी पहले अस्थिर स्थिति में थे। पीएम मोदी ने कहा, महाराष्ट्र में काफी समय से गठबंधन सरकारें देखी जा रही हैं और पिछले कुछ समय से कोई भी मुख्यमंत्री 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है।


मोदी ने कहा, “विलासराव देशमुख थे…यहां तक ​​कि जब शरद पवार मुख्यमंत्री बने, तब भी वे पूर्ण बहुमत के साथ अकेले ऐसा करने में सक्षम नहीं थे। दूसरे, यह महाराष्ट्र का दुर्भाग्य रहा है कि पिछले कुछ समय से कोई भी मुख्यमंत्री 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है। लंबे समय बाद देवेन्द्र फड़णवीस पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया। तब सरकार साफ-सुथरी और बेदाग थी। यह एक ऐसी सरकार थी जिसने लोगों के कल्याण के लिए काम किया।”

बता दें कि कांग्रेस के विलासराव देशमुख 1999 से 2003 तक शरद पवार की अगुआई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के साथ गठबंधन में और फिर 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के सीएम रहे।

मोदी ने कहा, “अब, हमारे लिए सहानुभूति होनी चाहिए। जो लोग हमारे साथ चुनाव लड़े, जिन्होंने हमारे साथ महाराष्ट्र की जनता से वोट मांगे, उनमें मुख्यमंत्री बनने की अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के कारण अहंकार पैदा हो गया। अपने अहंकार और महत्वाकांक्षा के कारण, उन्होंने (उद्धव ठाकरे) बालासाहेब ठाकरे के दिनों से चले आ रहे गठबंधन को धोखा दिया। लोग इसे लेकर गुस्से में हैं और इस वजह से बीजेपी के प्रति सहानुभूति है।''

पीएम मोदी ने कहा, “दूसरी बात, शिवसेना या NCP के भीतर उठे तूफान से साफ है कि जब आप केवल अपने परिवार के सदस्यों को बाकी नेताओं से अधिक महत्व देते हैं तो क्या होता है, इससे कठिनाइयां पैदा होती हैं। शरद पवार के घर में परेशानी उनका पारिवारिक विवाद है। बागडोर बेटी को मिले या भतीजे को? कांग्रेस की तरह ही शिवसेना में भी खींचतान है- योग्य नेता को आगे बढ़ाया जाना चाहिए या बेटे को?''

यह भी पढ़ें- क्या तीसरे कार्यकाल में विरासत टैक्स लगाएगी BJP? PM मोदी ने दिया ये जवाब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।