पंजाब में कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत मिल गई है। जालंधर सीट पर चरणजीत सिंह चन्नी ने बीजेपी के सुशील कुमार को 1,75,993 वोटों से हराया। फतेहगढ़ साहिब सीट से कांग्रेस के अमर सिंह ने आम आदमी पार्टी के गुरप्रीत सिंह को हराया है। इसके अलावा, संगरूर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह भी जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार सुखपाल सिंह खैरा को 1,72,000 से भी ज्यादा वोटों से हराया। बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार और पार्टी सुप्रीम सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल भी चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह को 49,656 वोटों से हराया।
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 117 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। राज्य में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। खडूस साहिब सीट से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह आगे चल रहे हैं। इसके अलावा एक और दिलचस्प सीट है फरीदकोट, जहां से सरबजीत सिंह आगे चल रहे हैं। सबरजीत सिंह के पिता बेअंत सिंह थे, जिन्होंने इंदिरा गांधी की हत्या की थी।
राज्य की कुल 13 सीटों में से 2 सीटों पर जीत के अलावा कांग्रेस ने 5 सीटों कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है, जबकि आम आदमी पार्टी 1 सीट पर जीतने के बाद 2 और सीटों पर आगे चल रही है। शिरोमणि अकाली दल 1 सीट पर आगे चल रही है और 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बना ली है। बठिंडा शहरी सीट पर अकाली दल उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल आगे हो चुकी हैं।
गुरदासपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा आगे हैं, जबकि अमृतसर सीट पर पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत सिंह आगे चल रहे हैं। लुधियाना से भी कांग्रेस के अमरिंद सिंह भी आगे चल रहे हैं। फतेहगढ़ साहिब से भी इसी पार्टी के अमर सिंह आगे हैं। पटियाला सीट पर कांग्रेस के डॉ. धर्मवीर गांधी भी आगे चल रहे हैं।
होशियारपुर सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. राज कुमार चब्बेवाल करीब 44,000 वोट से आगे हैं। आनंदपुर साहिब सीट पर मालविंदर सिंह कांग 11,432 वोट से आगे हैं। बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल 50,000 वोट से आगे हैं। खादूर साहिब सीट से अमृतपाल सिंह 1,72,062 वोट से आगे हैं। वहीं, फरीदकोट सीट पर सरबजीत सिंह खालसा 70,246 वोट से आगे हैं। फिरोजपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार शेर सिंह 3,439 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, अगर बात चंडीगढ़ की करें तो वहां से कांग्रेस के मनीष तिवारी 2,504 वोट से आगे हैं।
पिछले चुनाव में क्या था हाल
2019 में हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने 13 में से 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी ने 2-2 सीटें अपने नाम की थी। आम आदमी पार्टी को एक सीट मिली थी। इसके बाद 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 92, कांग्रेस ने 18, शिरोमणि अकाल दल ने 3 और भाजपा ने 2 सीटें हासिल की थी। पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं।