Get App

'राहुल गांधी का दृष्टिकोण अलोकतांत्रिक है', प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को दिया नया सुझाव

Lok Sabha Election 2024: तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी के राजनीति से दूर रहने और 1991 में पीवी नरसिंह राव के कार्यभार संभालने को याद करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "जब आप एक ही काम पिछले 10 वर्ष से कर रहे हैं और सफलता नहीं मिल रही है तो एक ब्रेक लेने में कोई बुराई नहीं है..."

Akhileshअपडेटेड Apr 07, 2024 पर 11:27 PM
'राहुल गांधी का दृष्टिकोण अलोकतांत्रिक है', प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को दिया नया सुझाव
Lok Sabha Election 2024: प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी को अपने कदम पीछे खींचने पर विचार करना चाहिए

Lok Sabha Election 2024: देश के प्रसिद्ध राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने सुझाव दिया है कि यदि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव 2024 में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते हैं तो राहुल गांधी को अपने कदम पीछे खींचने पर विचार करना चाहिए। किशोर ने कहा कि राहुल गांधी, सभी व्यावहारिक उद्देश्यों के लिए अपनी पार्टी चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में अपेक्षित परिणाम नहीं देने के बावजूद वह न तो रास्ते से हट रहे हैं और न ही किसी और को आगे आने दे रहे हैं।

किशोर ने पीटीआई संपादकों के साथ बातचीत में कहा, "मेरे अनुसार यह भी अलोकतांत्रिक है।" उन्होंने देस की मुख्य विपक्षी पार्टी को फिर से मजबूत करने के लिए एक योजना तैयार की थी लेकिन उनकी रणनीति के क्रियान्वयन पर उनके और कांग्रेस नेतृत्व के बीच मतभेदों के चलते वह अलग हो गए थे।

तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी के राजनीति से दूर रहने और 1991 में पीवी नरसिंह राव के कार्यभार संभालने को याद करते हुए उन्होंने कहा, "जब आप एक ही काम पिछले 10 वर्ष से कर रहे हैं और सफलता नहीं मिल रही है तो एक ब्रेक लेने में कोई बुराई नहीं है... आपको चाहिए कि 5 साल तक यह जिम्मेदारी किसी और को सौंप दें। आपकी मां ने ऐसा किया है।"

'राहुल गांधी अपनी कमी जानते हैं'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें