Get App

Rajasthan Loksabha Election: बांसवाड़ा में कांग्रेस नहीं चाहती कि कांग्रेस को वोट दें लोग! बड़ा ही मजेदार है ये किस्सा

Rajasthan Loksabha Election 2024: कांग्रेस ने इस बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर नामांकन के आखिरी दिन अपना उम्मीदवार बदलने का फैसला किया। जबकि कांग्रेस पहले ही अपनी स्थानीय यूथ कांग्रेस नेता अरविंद डामोर को टिकट दे चुकी थी और वो अपना नामांकन भी भर चुके थे। आगे का दिलचस्प किस्सा जानने के लिए नीचे पढ़ें पूरी खबर..

Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 21, 2024 पर 6:15 AM
Rajasthan Loksabha Election: बांसवाड़ा में कांग्रेस नहीं चाहती कि कांग्रेस को वोट दें लोग! बड़ा ही मजेदार है ये किस्सा
Rajasthan Loksabha Election: बांसवाड़ा में कांग्रेस नहीं चाहती कि कांग्रेस को वोट दें लोग!

Rajasthan Loksabha Election 2024: राजस्थान के बांसवाड़ा में इस एक बेहद ही गजब की स्थिति पैदा हो गई, जहां लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में कांग्रेस (Congress) लोगों से खुद ये अपील कर रही है कि वे इस बार 'पंजे' यानी कांग्रेस के चिनाव चिन्ह पर वोट न करें। ऐसा क्यों हो रहा है, इसके पीछे भी एक मजेदार किस्सा है। साथ ही पार्टी ने इस सीट अपने मौजूदा उम्मीदवार को अब पार्टी से 6 साल के निष्कासित भी कर दिया है।

दरअसल हुआ ये कि कांग्रेस ने इस बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर नामांकन के आखिरी दिन अपना उम्मीदवार बदलने का फैसला किया। जबकि कांग्रेस पहले ही अपनी स्थानीय यूथ कांग्रेस नेता अरविंद डामोर को टिकट दे चुकी थी और वो अपना नामांकन भी भर चुके थे। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पार्टी उन्हें एक डमी कैंडिडेट के तौर पर टिकट दिया था।

अपनी ही रणनीति में फंस गई कांग्रेस

पर्चा भरने के आखिरी दिन कांग्रेस ने यहां से अर्जुन बामनिया को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया, लेकिन बामनिया आखिरी वक्त पर नामांकन दाखिल नहीं कर पाए। खैर तब तक भी कुछ नहीं हुआ और पार्टी ने डामोर को पार्टी का चिन्ह दे दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें