Credit Cards

Rajasthan Loksabha Chunav Result 2024: राजस्थान में BJP ने 14, कांग्रेस ने 8 सीट जीती, भाजपा को हुआ 11 सीटों का नुकसान

Rajasthan Loksabha Chunav Result 2024: राजस्थान की सभी 25 सीटों पर लोकसभा चुनावों का नतीजा आ चुका है। राजस्थान में भाजपा ने 14 सीटों, कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा को राजस्थान में 11 सीटों का नुकसान हुआ है। साल 2019 में लोकसभा चुनावों में भाजपा को राजस्थान में 25 में से 25 सीटें मिली थी

अपडेटेड Jun 04, 2024 पर 8:19 PM
Story continues below Advertisement
ज्यादातर एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को इस लोकसभा चुनाव में 350 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं।

Rajasthan Loksabha Chunav Result 2024: राजस्थान की सभी 25 सीटों पर लोकसभा चुनावों का नतीजा आ चुका है। राजस्थान में भाजपा ने 14 सीटों, कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा को राजस्थान में 11 सीटों का नुकसान हुआ है। साल 2019 में लोकसभा चुनावों में भाजपा को राजस्थान में 25 में से 25 सीटें मिली थी लेकिन इस बार ये मैजिक नहीं चला।

Rajasthan Loksabha Chunav Result 2024: राजस्थान में BJP ने 14 और कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर राजस्थान की सभी 25 सीटों पर नतीजा आ चुका है। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा की 14 सीट जीत ली हैं । कांग्रेस ने 8 लोकसभा सीट पर हासिल कर ली है जबकि एक सीट पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया’ के घटक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सीकर और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने नागौर सीट जीत ली है। इसी तरह बांसवाड़ा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के राजकुमार रोत विजयी रहे हैं।आयोग के अनुसार भाजपा के उम्मीदवार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा से, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर से, गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से व भूपेंद्र यादव अलवर से जीत गए हैं। वहीं, कांग्रेस ने गंगानगर, चुरू, झुंझुनू, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा व टोंक-सवाईमाधोपुर सीट जीत ली है जबकि एक सीट पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। राज्य में सभी 25 लोकसभा सीट पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। भाजपा ने बीकानेर, जयपुर, अजमेर, अलवर, पाली,जोधपुर,जालोर, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा व झालावाड़-बांरा सीट जीत ली है। जयपुर ग्रामीण, चित्तौड़गढ़ सीट पर भाजपा के उम्मीदवार जीत गए हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार अमराराम (माकपा) ने सीकर सीट जीती है। वहीं हनुमान बेनीवाल (आरएलपी) नागौर सीट पर जीत गए हैं।


Rajasthan Loksabha Chunav Result 2024: राजस्थान में BJP ने जीती  जयपुर सीट, 5 :00 बजे

राजस्थान की राजसमंद लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार महिमा कुमारी मेवाड़ 3,92,223 मत से जीतीं।

राजस्थान की जालोर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार लुंबा चौधरी 2,01,543 मत से जीती।

राजस्थान की अजमेर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार भागीरथ चौधरी 3,29,991 मत से जीते।

जयपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार मंजू शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,31,767 मतों से हराया।

कांग्रेस ने एक सीट जीत ली है।

Rajasthan Loksabha Chunav Result 2024: राजस्थान में BJP ने जीती जयपुर सीट, 4:00 बजे

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जयपुर लोकसभा सीट जीत ली है जबकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव समेत पार्टी के 13 उम्मीदवार शुरुआती रुझानों में आगे हैं। वहीं कांग्रेस आठ सीट पर बढ़त बनाए हुए है। विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया’ के घटक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (MKP) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) एक-एक सीट पर आगे हैं। इसी तरह बांसवाड़ा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) का उम्मीदवार आगे है। निर्वाचन आयोग के अनुसार जयपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार मंजू शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,31,767 मतों से हराया। कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास दूसरे स्थान पर रहे जिन्हें 5,55,083 मत मिले।

Rajasthan Loksabha Chunav Result 2024: ओम बिरला आगे, समय - 3:45 बजे

मतगणना के शाम 3.45 बजे तक के रुझान में ओम बिरला कोटा सीट पर 38,785 मतों से, अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर सीट पर 54,274 मतों से और भूपेंद्र यादव अलवर सीट पर 47,812 मतों से आगे हैं। बाड़मेर सीट पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी 2,60,184 मत लेकर तीसरे स्थान पर हैं। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मेदाराम 90,467 मतों से आगे हैं। इसी तरह अजमेर, पाली, जोधपुर, जालोर,उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, झालावाड़ बारां सीट पर भाजपा के उम्मीदवार आगे हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार गंगानगर, चूरू, झुंझुनू, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, टोंक-सवाईमाधापुर और बाड़मेर सीट पर आगे हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार अमराराम (माकपा) और हनुमान बेनीवाल (आरएलपी) क्रमशः सीकर और नागौर सीट पर आगे हैं। बांसवाड़ा सीट पर कांग्रेस समर्थित भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार रोत आगे हैं।

Rajasthan Loksabha Chunav Result 2024: राजस्थान में BJP 13 पर आगे, एक पर जीत, कांग्रेस 8 पर आगे,  2:30 बजे

भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मंजू शर्मा ने जयपुर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। निर्वाचन आयोग के अनुसार भाजपा उम्मीदवार मंजू शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,31,767 मतों से हराया। कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास दूसरे स्थान पर रहे जिन्हें 5,55,083 मत मिले। मंजू शर्मा को कुल 8,86,850 मत हासिल हुए। साल 2019 के आम चुनाव जयपुर सीट पर भाजपा के रामचरण बोहरा ने 4,30,626 मतों से जीत दर्ज की थी। भाजपा ने बोहरा की जगह एक नए चेहरे मंजू शर्मा को उम्मीदवार बनाया था। यह उनका यह पहला चुनाव था। जयपुर सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है।

Rajasthan Loksabha Chunav Result 2024: राजस्थान में BJP 14 कांग्रेस 8 पर आगे, 12:00 बजे

BJP 14 और कांग्रेस 8 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। ‘इंडिया’ के घटक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) तथा भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) एक-एक सीट पर आगे हैं। सभी 25 लोकसभा सीट पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। ओम बिरला कोटा सीट पर 12,543 मतों से, अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर सीट पर 26,917 मतों से और भूपेंद्र यादव अलवर सीट पर 54,459 मतों से आगे हैं। वही बाड़मेर सीट पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी 1,27,564 मतों से पीछे हैं। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मेदाराम 40,647 मतों से आगे हैं। राज्य में मतगणना के रुझान में सबसे ज्यादा अंतर की बात की जाए तो जयपुर सीट पर भाजपा की मंजू शर्मा 2,27,642 और राजसमंद सीट पर भाजपा की उम्मीदवार महिमा कुमारी मेवाड़ 2,06,606 मतों से आगे हैं। अजमेर सीट पर भाजपा के भागीरथ चौधरी 1,97,046 मतों से, भीलवाड़ा सीट पर भाजपा के दामोदर अग्रवाल 1,85,135 मतों से, झालावाड़ बारां सीट पर भाजपा के दुष्यंत सिंह 1,49,808 मतों से आगे हैं। पाली, जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ सीट से भी भाजपा के उम्मीदवार आगे हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनू, जयपुर ग्रामीण, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, टोंक—सवाईमाधापुर और बाड़मेर सीट पर आगे हैं। ‘इंडिया’ के उम्मीदवार अमराराम (माकपा) और हनुमान बेनीवाल (आरएलपी) क्रमशः सीकर और नागौर सीट पर आगे हैं। बांसवाड़ा सीट पर कांग्रेस समर्थित भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार रोत आगे हैं।

Rajasthan Loksabha Chunav Result 2024: ओम बिरला, गजेंद्र सिंह शेखावत आगे, सुबह 11:45 तक के रुझान

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी समेत पार्टी के 13 उम्मीदवार शुरुआती रुझानों में आगे हैं। वहीं कांग्रेस नौ सीट पर बढ़त बनाए हुए है। ‘इंडिया’ के घटक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) तथा भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) एक-एक सीट पर आगे हैं। सभी 25 लोकसभा सीटों पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। निर्वाचन आयोग के अनुसार साढ़े नौ बजे तक के रूझान में ओम बिरला कोटा सीट पर 2,096 मतों से, अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर सीट पर 1,277 मतो और भूपेंद्र यादव अलवर सीट पर 4490 मतों से आगे हैं। भाजपा के अन्य उम्मीदवार जयपुर, अलवर, टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, पाली, जालौर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा और झालावाड़-बारां में आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार गंगानगर, चूरू, झुंझुनू, जयपुर ग्रामीण, भरतपुर, करौली, धौलपुर, दौसा और बाड़मेर सीट पर आगे हैं। 'इंडिया' उम्मीदवार अमरा राम (माकपा) और हनुमान बेनीवाल (आरएलपी) क्रमशः सीकर और नागौर सीट पर लागे। बांसवाड़ा सीट पर कांग्रेस समर्थित बीएपी उम्मीदवार राजकुमार रोत 9,671 वोट से आगे हैं।

Rajasthan Loksabha Chunav Result 2024: राजस्थान में BJP 13 कांग्रेस 9 पर आगे, सुबह 11:30 बजे

निर्वाचन आयोग के रुझानों के अनुसार भाजपा 13 सीट पर, कांग्रेस 9 सीटों पर आगे है। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना में राजसमंद सीट से भाजपा उम्मीदवार महिमा कुमारी मेवाड़ सबसे अधिक 66,544 मतों के अंतर से आगे हैं। दौसा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मुरारीलाल मीणा 45402 मतों से आगे हैं। 'इंडिया' गठजोड़ की घटक माकपा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आरएलपी और भारत आदिवासी पार्टी बीएपी एक-एक सीट पर आगे है।

ये कैंडीडेट हैं आगे

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल (बीकानेर), गजेंद्र सिंह शेखावत (जोधपुर), भूपेंद्र यादव (अलवर) ने अपनी-अपनी सीट पर बढ़त हासिल कर ली है। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी (बाड़मेर) पीछे हैं। बाड़मेर में कैलाश चौधरी 56897 मतों से पीछे है और तीसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस उम्मीदवार 27760 मतों से आगे हैं और उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार रवींद्र सिंह भाटी को पीछे छोड़ दिया है। बांसवाड़ा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के उम्मीदवार राजकुमार रोत 44817 मतों से, नागौर सीट पर आरएलपी उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल 4644 मतों से और सीकर सीट पर माकपा उम्मीदवार अमराराम 18499 मतों से आगे हैं।

Rajasthan Loksabha Chunav Result 2024: राजस्थान में BJP 17, I.N.D.I.A दो सीट पर आगे – सुबह 9:20 बजे

राजस्थान की 25 लोकसभा सीट के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस तीन-तीन सीट पर आगे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार बीकानेर सीट पर नौ बजे तक रुझान में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पीछे हैं। निर्वाचन आयोग के ‘ऐप’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार नौ बजे तक जयपुर ग्रामीण सीट पर कांग्रेस के अनिल चोपड़ा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 17,950 मतों से आगे हैं। जयपुर से कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 36,064 मतों से आगे हैं। इसी तरह जालोर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी लुंबाराम 4041 मतों से आगे हैं। इस सीट पर कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत उम्मीदवार हैं। बीकानेर सीट पर कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल 2,282 मतों से आगे हैं। इस सीट पर भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम उम्मीदवार हैं। करौली धौलपुर सीट पर भाजपा की इंदुदेवी 2,365 मतों से आगे हैं। राजसमंद सीट पर भाजपा की महिमा कुमारी मेवाड़ 2,878 मतों से हैं। राज्य की 25 लोकसभा सीट के लिए मतगणना 29 केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Rajasthan Loksabha Chunav Result 2024: राजस्थान में BJP 17, I.N.D.I.A दो सीट पर आगे – सुबह 9 बजे

राजस्थान में लोकसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 17 और ‘इंडिया’ दो सीट पर आगे हैं। राज्य की 25 लोकसभा सीट के लिए मतगणना 29 केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू हुई। सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक BJP के कैंडीडेट उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर), दुष्यंत सिंह (झालावाड़), सीपी जोशी (चित्तौड़गढ़), भागीरथ चौधरी (अजमेर), राव राजेंद्र सिंह (जयपुर ग्रामीण), इंदु देवी (करौली), सुमेधानंद (सीकर), गजेंद्र सिंह शेखावत (जोधपुर), पीपी चौधरी (पाली), महेंद्रजीत सिंह मालवीय (बांसवाड़ा), प्रियंका बेलाण (गंगानगर), भूपेंद्र यादव (अलवर), ओम बिरला (कोटा) बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, I.N.D.I.A के उम्मीदवारों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के हनुमान बेनीवाल (नागौर), कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा (दौसा) से आगे हैं।

Rajasthan Loksabha Chunav Result 2024: राजस्थान में BJP 17, I.N.D.I.A दो सीट पर आगे – सुबह 8:30 बजे

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आधिकारिक रुझान के अनुसार जयपुर ग्रामीण सीट पर भाजपा के राव राजेंद्र सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 3606 मतों से आगे हैं। वहीं, जयपुर से कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 9975 मतों से आगे बने हुए हैं।

बीजेपी के भीतर उथल-पुथल से होगा नुकसान?

बीजेपी को दौसा, नागौर, चूरू, सीकर, झुंझुनू, बाड़मेर, बांसवाड़ा, भरतपुर, जालौर, करौली-धौलपुर, कोटा और टोंक सवाई माधोपुर सहित कई प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को दरकिनार करना भी बीजेपी के लिए नुकसान साबित हो सकता है।

क्या कहते हैं साल 2029 के आंकड़े?

-पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जीत का अंतर 24.41% वोट था।

- 2019 में बीजेपी ने 59.01% वोट शेयर हासिल किया, जबकि कांग्रेस ने 34.6% वोट हासिल किए।

Share Market Live Update: वोटों की गिनती के बीच सेंसेक्स 1700 अंक धड़ाम, निफ्टी को 400 पॉइंट का झटका

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।