Rajnath Singh Interview: भारतीय चुनावों पर बोलने वाला संयुक्त राष्ट्र कौन होता है? राजनाथ सिंह ने UN को सुनाई खरी-खरी

राजनाथ सिंह ने संयुक्त राष्ट्र पर निशाना साधते हुए कहा, "संयुक्त राष्ट्र कौन होता है भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की बात करने वाला? क्या इससे पहले भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव नहीं होते थे? क्या 2019 के चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं थे? और 2014 के चुनाव के बारे में क्या? तब तो हम विपक्ष में थे। देखिए मैं कहता हूं कि 2014 से पहले भी भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होते थे। आखिर यह मुद्दा कहां से आया?"

अपडेटेड Apr 05, 2024 पर 5:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राजनाथ सिंह ने पूछा कि अगर विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी अवैध है तो उन्हें कोर्ट से राहत क्यों नहीं मिल रही?

केंद्रीय रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव पर टिप्पणी करने के चलते शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र (United Nations) को आड़े हाथों लिया। संयुक्त राष्ट्र (UN) के अधिकारियों ने शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए हाल ही में भारत में हो रहे लोकसभा चुनावों को लेकर टिप्पणी की। नेटवर्क18 के ग्रुप एडिटर-इन-चीफ, राहुल जोशी को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने पूछा कि अगर विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी अवैध है तो उन्हें अदालतों से राहत क्यों नहीं मिल रही है।

राजनाथ सिंह ने संयुक्त राष्ट्र पर निशाना साधते हुए कहा, "संयुक्त राष्ट्र कौन होता है भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की बात करने वाला? क्या इससे पहले भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव नहीं होते थे? क्या 2019 के चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं थे? और 2014 के चुनाव के बारे में क्या? तब तो हम विपक्ष में थे। देखिए मैं कहता हूं कि 2014 से पहले भी भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होते थे। आखिर यह मुद्दा कहां से आया?"

उन्होंने आगे कहा, "मान लीजिए कि एजेंसियों ने मुख्यमंत्रियों या उपमुख्यमंत्रियों की गलत गिरफ्तारी की है। फिर उन्हें अदालतों से राहत, जमानत या रिहाई क्यों नहीं मिल रही है?"


संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता, स्टीफन दुजारिक से पिछले हफ्ते भारत के उस "राजनीतिक अशांति" को लेकर सवाल पूछा गया था, जो लोकसभा चुनावों से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के बैंक खातों को जब्त करने से पैदा हुई है।

डुजारिक ने इस पर कहा था, "हमें उम्मीद है कि जैसे चुनाव वाले किसी और देश में होता है, उसी तरह भारत में भी राजनीतिक और नागरिक अधिकारों सहित सभी के अधिकारों की रक्षा की जाएगी और हर कोई स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में मतदान करने में सक्षम होगा।"

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र के की इस टिप्पणी को सिरे खारिज किया और कहा कि देश में चुनाव "स्वतंत्र और निष्पक्ष" होने चाहिए, ये बताने के लिए उन्हें किसी ग्लोबल एजेंसी की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता से जो भारतीय चुनावों को लेकर जो सवाल पूछा गया था, वो पूर्वाग्रहों से भरा हुआ था।

यह भी पढ़ें- Paisalo Digital शेयर को लगे पंख, 10% के उछाल के साथ अपर सर्किट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।