केंद्रीय रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव पर टिप्पणी करने के चलते शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र (United Nations) को आड़े हाथों लिया। संयुक्त राष्ट्र (UN) के अधिकारियों ने शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए हाल ही में भारत में हो रहे लोकसभा चुनावों को लेकर टिप्पणी की। नेटवर्क18 के ग्रुप एडिटर-इन-चीफ, राहुल जोशी को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने पूछा कि अगर विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी अवैध है तो उन्हें अदालतों से राहत क्यों नहीं मिल रही है।
