Get App

VIDEO: 'हिटमैन ने शुरू की खुद को बचाने की कोशिश', केजरीवाल के आवास से सामने आए वीडियो पर भड़कीं स्वाति मालीवाल

Swati Maliwal Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली पुलिस की टीम विभव कुमार से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से जुड़े मामले में पूछताछ करना चाहती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विभव कुमार की तलाश में एक टीम उनके घर पहुंची है

Akhileshअपडेटेड May 17, 2024 पर 2:39 PM
VIDEO: 'हिटमैन ने शुरू की खुद को बचाने की कोशिश', केजरीवाल के आवास से सामने आए वीडियो पर भड़कीं स्वाति मालीवाल
Swati Maliwal Case: FIR में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार का नाम शामिल है

Swati Maliwal Case: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल अपने साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार द्वारा की गई कथित बदसलूकी के मामले में तीस हजारी अदालत जाकर शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज करा दीं। CrPC की धारा 164 के तहत उनका बयान दर्ज किया गया है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद उन पर हुए कथित हमले के संबंध में एक FIR दर्ज की गई है। FIR में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार का नाम शामिल है। इस बीच, CM अरविंद केजरीवाल के आवास से स्वाति मालीवाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है।

सामने आया कथित वीडियो

वायरल वीडियो कथित तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में स्वाति मालीवाल को सुरक्षा कर्मचारियों के साथ तीखी बहस करते हुए सुना जा सकता है, जो उन्हें सीएम आवास छोड़ने के लिए कह रहे हैं। मुख्‍यमंत्री केजरीवाल के आवास के ड्रॉइंग का यह वीडिया बताया जा रहा है। वीडियो में स्‍वाति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'हाथ लगाकर देखो मैं तुम्‍हारी नौकरी खाऊंगी...।'

वायरल वीडियो में कथित तौर पर AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को 13 मई को दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के आवास पर दिखाया गया है। मनीकंट्रोल इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। ANI के मुताबिक, दिल्ली पुलिस का कहना है कि वीडियो उनकी जानकारी में आया है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें