Get App

'कांग्रेस ने शक्ति और प्रभु राम का घोर अपमान किया', पीएम मोदी ने विपक्ष के मेनिफेस्टो को बताया मुस्लिम लीग का घोषणापत्र

UP Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत में कहा कि गुरु नानक देव का जन्म जिस भूमि पर हुआ था कभी वो अखंड भारत का हिस्सा था। कांग्रेस की कुटिल चालों से देश का विभाजन हुआ....करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण पीएम मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया

Akhileshअपडेटेड Apr 09, 2024 पर 12:32 PM
'कांग्रेस ने शक्ति और प्रभु राम का घोर अपमान किया', पीएम मोदी ने विपक्ष के मेनिफेस्टो को बताया मुस्लिम लीग का घोषणापत्र
UP Lok Sabha Elections 2024: पीलीभीत सीट पर 1996 से वरुण गांधी या उनकी मां मेनका गांधी का कब्जा रहा है

UP Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि सारी दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत ये दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। पीएम ने कहा कि दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है, यह मोदी ने नहीं बल्कि जनता के एक-एक वोट ने किया है। उन्होंने कहा कि भारत जब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती आर्थिक ताकत बना तो आपको गर्व हुआ। हमारे चंद्रयान ने जब चांद पर तिरंगा फहराया तब आपको गर्व हुआ। भारत में हुए G-20 सम्मेलन की पूरे विश्व में प्रशंसा हुई।

पीएम मोदी ने कहा कि कभी कांग्रेस सरकारें दुनिया से मदद मांगती थी। लेकिन कोरोना महामारी में भारत ने पूरी दुनिया में वैक्सीन और दवाइयां भेजी ये सुनकर आपको गर्व हुआ...विश्व में कहीं भी युद्ध का संकट आया हम वहां से एक-एक भारतीय को सुरक्षित वापस लाए। जब देश मज़बूत होता है तो दुनिया उसकी सुनती है। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने शक्ति और प्रभु राम का घोर अपमान किया। पीएम ने कहा कि जिस शक्ति के आगे हम शीश झुकाते हैं, उस शक्ति को उखाड़ फेंकने की बात ये कांग्रेस के नेता कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार ने दिखा दिया कि भारत किसी से कम नहीं है...जब नीयत सही होती है और हौसले बुलंद होते हैं तब नतीजे भी सही मिलते हैं। आज हम चारों तरफ विकसित भारत का निर्माण होते देख रहे हैं। कहीं चार,छह और आठ लेन के हाइवे बन रहे हैं, कहीं वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेन चल रही हैं...पुरानी सरकारों दे दौरान जो फैक्ट्रियां यहां बंद हो गई थी उन्हें भी नई ऊर्जा मिली है।

वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को मिला टिकट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें