UP Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के अध्यक्ष संजय निषाद (Sanjay Nishad) पर संतकबीर नगर में हमला हो गया। घटना उस वक्त हुई, जब वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। निषाद पर हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की है। बता दें कि संजय निषाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा है। हमले के बाद मंत्री की नाक पर चोट लगने से खून बहने लगा।
