Phulpur By Election 2024: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गहमा-गहमी देखने को मिल रही है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली NDA सरकार की नीतियों को गिनाने में जुटे हुए हैं। तो विपक्ष के लोग स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। 13 नवंबर को फूलपुर में उप चुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान करीब देख सभी पार्टी सक्रियता के साथ प्रचार प्रसार में जुटी हुई हैं। इस बीच 'लोकल 18' ने भी मतदाताओं के बीच जाकर उनके मुद्दों को जानने का प्रयास किया।
