UP Loksabha Election 2024: 'अपराधी अब जेल में भी नहीं जाना चाहते', आगरा में I.N.D.I.A. अलायंस पर भी बरसे सीएम योगी

UP Lok Sabha Elections 2024: सीएम योगी ने कहा कि देश में वर्तमान में जो चुनावी लड़ाई चल रही है ये बहुत स्पष्ट है। एक तरफ फैमिली फर्स्ट वाले लोग हैं और दूसरी तरफ नेशन फर्स्ट वाले लोग हैं। एक तरफ तरफ जातिवाद का नारा देकर समाजित ताने बाने को छिन्न भिन्न करने वाले लोग हैं दूसरी तरफ राष्ट्रवाद के आधार पर एक भारत श्रेष्ट भारत की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी है

अपडेटेड Apr 03, 2024 पर 2:44 PM
UP Lok Sabha Election 2024: सीएम ने कहा कि यूपी में कर्फ्यू पर पूरी तरह से लगाम लगी है, लेकिन कांवड़ यात्रा धूमधाम से निकल रही है

UP Loksabha Election 2024: आगरा के शमशाबाद में बुधवार (3 अप्रैल) को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने I.N.D.I.A. अलायंस पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि देश में वर्तमान में जो चुनावी लड़ाई चल रही है ये बहुत स्पष्ट है। एक तरफ फैमिली फर्स्ट वाले लोग हैं और दूसरी तरफ नेशन फर्स्ट वाले लोग हैं। एक तरफ तरफ जातिवाद का नारा देकर समाजित ताने बाने को छिन्न भिन्न करने वाले लोग हैं दूसरी तरफ राष्ट्रवाद के आधार पर एक भारत श्रेष्ट भारत की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन में जो लोग हैं, इनकी स्थिति देखिए। इन्हें उम्मीदवार नहीं मिल रहें तो समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी कांग्रेस में और कांग्रेस का प्रत्याशी सपा में जा रहे। सीएम ने कहा कि ऐसे जोड़-तोड़ के किसी तरह चुनावी अखाड़े में अपना दांव आजमा रहे हैं। योगी आगरा की फतेहपुर सीकरी से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में रैली की। इसके बाद आगरा से प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के समर्थन में जनसभा को संबोधिता किया।

सीएम योगी ने कहा कि जो दल को तो मिलाना चाहते हैं, लेकिन उनके दिल ही नहीं मिल पा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में पीएम मोदी सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया। उन्होंने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास ही विकास हुआ, ये विकास यात्रा रुकनी नहीं चाहिए।"


'अपराधी अब जेल में भी नहीं जाना चाहते'

सीएम योगी ने आगरा में अपने संबोधन के दौरान बिना किसी का नाम लिए कहा कि अपराधी अब जेल में भी नहीं जाना चाहते। बता दें कि बीते दिनों माफिया मुख्तार अंसारी की मौत जेल में ही हार्ट अटैक के चलते होने की बात सामने आई थी।

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब दंगा नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में अब ज्यादेतर अपराधी गले में पट्टी लगाकर घूम रहे हैं। उनका कहना है कि ठेला लगाकर पेट भर लूंगा, लेकिन यूपी में कोई गलत काम नहीं करूंगा। सीएम ने कहा कि यह 'उत्सव प्रदेश' अब 'मोदी की गारंटी' पर विश्वास करता है।

"BJP ही भ्रष्टाचारियों को जेल भेज सकती है"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी लोकसभा चुनाव को 'भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने' के बीच का मुकाबला करार देते हुए दावा किया कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ही भ्रष्टाचारियों और माफिया तत्वों को जेल में डाल सकती है। उन्होंने कहा, ''देश का अगले लोकसभा चुनाव में 'भ्रष्टाचार’ बनाम 'जीरो टॉलरेंस' (भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करना) का मुकाबला है। भ्रष्टाचारियों और माफिया की जगह जेल में होनी चाहिए। यह तय करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति की सरकार चाहिए। यह कार्य भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में ही हो सकता है।''

ये भी पढ़ें- Sushil Kumar Modi Cancer: बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील कुमार मोदी को हुआ कैंसर, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि इस बार परिवारवादियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 140 करोड़ भारतीयों के परिवार के बीच चुनाव होने जा रहा हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज मोदी की गारंटी दी जा रही है। आज किसानों को सम्मान निधि मिलती है। परिवारों को सिर छिपाने के लिए घर मिलता है, हर घर को शौचालय मिलता है, 5 लाख तक का इलाज मुफ्त मिलता है। यही है 'मोदी की गांरटी', जहां शत फीसदी की गारंटी ली जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।