Get App

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी की 8 सीटों पर शाम 5 बजे तक 57.54% मतदान, सहारनपुर में सबसे ज्यादा, रामपुर में पड़े सबसे कम वोट

Uttar Prades Lok Sabha Election 2024:: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 25.20 फीसदी मतदान हुआ था। सहारनपुर लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 29.84 प्रतिशत वोट डाले गए थे। वहीं मुजफ्फरनगर में 22.62 फीसदी के साथ सबसे धीमी वोटिंग देखी गई।

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 19, 2024 पर 5:43 PM
UP Lok Sabha Election 2024: यूपी की 8 सीटों पर शाम 5 बजे तक 57.54% मतदान, सहारनपुर में सबसे ज्यादा, रामपुर में पड़े सबसे कम वोट
Uttar Prades Lok Sabha Election 2024: कैराना लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 25.89% मतदान हुआ था

Uttar Prades Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से वोट डालने शुरू हुए। शाम 5 बजे तक यूपी की इन सीटों पर 57.54 फीसदी मतदान हुआ था। इसमें भी सहारनपुर लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 63.29 प्रतिशत वोट डाले गए थे। वहीं रामपुर में 52.42 फीसदी के साथ सबसे धीमी वोटिंग देखी गई। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। आज जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना (आरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत शामिल हैं। सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगने लगीं थी।

पहले चरण में यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर कितना मतदान हुआ, इसे आप नीचे देख सकते हैं।

लोकसभा सीट सुबह 9 बजे तक मतदान सुबह 11 बजे तक मतदान दोपहर 1 बजे तक मतदान दोपहर 3 बजे तक मतदान शाम 5 बजे तक मतदान
सहारनपुर 16.49% 29.84%  42.32% 53.31% 63.29%
बिजनौर 12.37% 25.50%  36.08% 45.70% 54.68%
कैराना 12.45% 25.89%  37.92% 48.92% 58.68%
मुजफ्फरनगर 11.31% 22.62%  34.51% 45.18% 54.91%
नगीना (आरक्षित) 13.91% 26.89%  38.28% 48.15% 58.05%
मुरादाबाद 10.89% 23.35%  35.25% 46.28% 57.65%
 रामपुर 10.66% 20.71%  32.86% 42.77% 52.42%
पीलीभीत 13.36% 26.94%  38.51% 49.06% 60.23%
कुल मतदान 12.66% 25.20%  36.96% 47.44% 57.54%

इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में बीजेपी के जितिन प्रसाद पीलीभीत से, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर से और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद नगीना से अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इन सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के अगुआई वाले एनडीए गठबंधन, समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के इंडिया गठबंधन और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के बीच त्रिकोणीय चुनावी मुकाबला होने की उम्मीद है। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने राष्ट्रीय लोक दल (RLD) से हाथ मिलाया है और सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है, जबकि बसपा ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें