Uttarakhand Opinion Poll: उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर BJP के जीतने की संभावना, कांग्रेस का नहीं खुलेगा खाता

Uttarakhand Opinion Poll: लोकसभा चुनाव में जिन 543 सीटों पर चुनाव होता है, उनमें से उत्तराखंड की केवल 5 सीटें हैं। पांच में से एक अनुसूचित जाति (SC) के उम्मीदवार के लिए रिजर्व रखा गया है। NDA ने 2014 और 2019 दोनों चुनावों में सभी लोकसभा की सभी 5 सीटें जीती थीं

अपडेटेड Mar 14, 2024 पर 8:03 PM
Story continues below Advertisement
Uttarakhand Opinion Poll: चुनाव आयोग कभी भी इलेक्शन के तारीखों का ऐलान कर सकता है

Uttarakhand Lok Sabha Elections 2024: न्यूज 18 के मेगा ओपिनियन पोल 2024 (News18 Opinion Poll Results 2024) के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में 62 प्रतिशत वोट शेयर के साथ सभी 5 लोकसभा सीटें जीतने का अनुमान है। उत्तराखंड की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार ने 2014 और 2019 दोनों आम चुनावों में भी सभी लोकसभा सीटें जीती थीं।

एक स्विंग राज्य होने के नाते उत्तराखंड चुनाव के लोकसभा इलेक्शन के नतीजों को प्रभावित कर सकता है। पांच संसदीय सीटों वाला उत्तराखंड लोकसभा चुनावों में केंद्र सरकार का निर्धारण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विधानसभा चुनावों में बीजेपी के नाम 70 में से 47 सीटें आई थीं। कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनावों में हार के बाद अपनी स्थिति में सुधार की थी। मुख्य विपक्षी पार्टी की सीटों की संख्या 19 थी। जबकि BSP और निर्दलीय उम्मीदवारों के पास 2-2 सीटें थीं।


वर्तमान में बीजेपी पहाड़ी राज्य में शासन कर रही है और पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री हैं। लोकसभा में पार्टी की जीत का मतलब होगा कि राज्य में विधानसभा चुनाव होने तक 'डबल इंजन सरकार' कम से कम दो साल तक जारी रहेगी।

2014-2019 चुनाव के रिजल्ट

लोकसभा चुनाव में जिन 543 सीटों पर चुनाव होता है, उनमें से उत्तराखंड की केवल 5 सीटें हैं। 5 में से एक अनुसूचित जाति (SC) के उम्मीदवार के लिए रिजर्व रखा गया है। NDA की सत्तारूढ़ सरकार ने 2014 और 2019 दोनों चुनावों में सभी लोकसभा की सभी 5 सीटें जीती थीं। बीजेपी अभी भी राज्य और केंद्र दोनों में मजबूत स्थिति में है। उत्तराखंड राज्य में आम चुनाव एक ही चरण में होते हैं। चुनाव आयोग कभी भी इलेक्शन के तारीखों का ऐलान कर सकता है।

UK-1

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत को मिला लोकसभा चुनाव का टिकट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के स्थान पर त्रिवेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। रावत के लिए मार्च 2021 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से अचानक हटाए जाने के बाद बीजेपी की ओर से लोकसभा चुनाव का टिकट मिलना पहला बड़ा राजनीतिक अवसर है। उन्हें मुख्यमंत्री पद पर 4 साल पूरा करने से कुछ ही पहले हटा दिया गया था। निशंक ने हरिद्वार से 2014 और 2019, दोनों आम चुनावों में जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़ें- Assam Opinion Poll: असम में BJP की सुनामी, I.N.D.I.A. गठबंधन का सूपड़ा साफ होने के आसार

त्रिवेन्द्र सिंह रावत मार्च 2017 से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे। मार्च 2021 में उन्हें हटाकर तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया था। तीरथ सिंह रावत केवल चार महीने के लिए ही पद पर रहे और फिर पार्टी ने उन्हें हटाकर पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड की कमान सौंपी थी। धामी वर्तमान में मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में हैं। रावत ने डोईवाला विधानसभा सीट से 2002, 2007 और 2017 में जीत हासिल की थी, जो हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।