Uttarakhand Lok Sabha Elections 2024: न्यूज 18 के मेगा ओपिनियन पोल 2024 (News18 Opinion Poll Results 2024) के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में 62 प्रतिशत वोट शेयर के साथ सभी 5 लोकसभा सीटें जीतने का अनुमान है। उत्तराखंड की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार ने 2014 और 2019 दोनों आम चुनावों में भी सभी लोकसभा सीटें जीती थीं।
