Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रविवार (24 मार्च) को केरल की बाकी चार सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। बीजेपी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन (K. Surendran) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुकाबला करने के लिए वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। पार्टी ने शिक्षाविद और श्री शंकरा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति के एस राधाकृष्णन, और अभिनेता से नेता बने जी कृष्णकुमार को क्रमशः एर्णाकुलम तथा कोल्लम सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।
