बिटकॉइन में पिछले 4 वर्षों में सितंबर में हुआ है लॉस, क्या ट्रेंड बदलेगा

इनवेस्टर्स की बिटकॉइन में दिलचस्पी बढ़ने से इस बार इसमें गिरावट का ट्रेंड बदलने के आसार हैं

अपडेटेड Sep 03, 2021 पर 8:03 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में टॉप रैंकिंग रखने वाले बिटकॉइन में पिछले आठ में से छह वर्षों में सितंबर में गिरावट रही है। पिछले चार वर्षों में सितंबर में इसमें लॉस हुआ है। बिटकॉइन का इस बार  सितंबर में क्या ट्रेंड रहेगा इसका ट्रेडर्स इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह इस बार ट्रेंड को तोड़ेगा।

सितंबर में बिटकॉइन में गिरावट आने का कोई विशेष कारण नहीं है।

फाइनेंशियल ईयर 2021-22 से आपके दो PF एकाउंट हो सकते हैं, CBDT का नया नियम

बिटकॉइन का प्राइस गुरुवार को लगभग दो सप्ताह में पहली बार 50,000 डॉलर के लेवल को पार कर गया।

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस भी 6.3 प्रतिशत बढ़कर लगभग 3,754 डॉलर पर था।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के लिए इस बार सितंबर अलग हो सकता है क्योंकि इनवेस्टर्स पोजिशंस ले रहे हैं जिससे प्राइसेज में तेजी आई है। इस महीने बिटकॉइन के अभी तक के हाई लेवल को पार करने की संभावना है।


बिटकॉइन का 42,000 डॉलर पर मजबूत सपोर्ट है और इसे और बढ़ने के लिए 51,000 डॉलर के ऊपर रहना होगा। हालांकि, बिटकॉइन के लिए इससे पहले भी 51,000 डॉलर के लेवल को पार करना मुश्किल रहा है।

अगर इसका प्राइस 46,500 डॉलर से नीचे आता है तो इसमें बड़ी गिरावट हो सकती है।

चीन में बिटकॉइन की माइनिंग और इसकी ट्रेडिंग पर सख्ती होने के बाद इसके प्राइसेज में कुछ महीने पहले काफी घटे थे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।