केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ECGC IPO को मंजूरी दी, अगले साल लिस्टिंग होने की संभावना

सरकार ECGC में 5 वर्षों के लिए 4,400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

अपडेटेड Sep 30, 2021 पर 8:46 AM
Story continues below Advertisement

आज संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में कैबिनेट के फैसलों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ईसीजीसी (ECGC) को अगले वित्त वर्ष तक स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड किया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्टॉक एक्सचेंज पर इनिशियल पब्लिक ऑफर (Initial Public Offer (IPO) के जरिये एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (Export Credit Guarantee Corporation (ECGC) लिमिटेड की लिस्टिंग को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Union Minister Piyush Goyal) ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि ECGC को अगले वित्त वर्ष तक स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया जा सकता है।

आज कैबिनेट की बैठक में वैक्सीन एक्सपोर्ट प्रस्ताव को मिल सकती है मंजूरी- CNBC-AWAAZ SOURCES

सरकार निर्यातकों के साथ-साथ बैंकों को सहायता प्रदान करने के लिए ECGC में 5 वर्षों के लिए 4,400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार के इस कदम से formal sector में 2.6 लाख सहित 59 लाख नई नौकरियां तैयार करने में मदद मिलेगी।

कैबिनेट ने राष्ट्रीय निर्यात बीमा खाता योजना (National Export Insurance Account scheme) में 1,650 करोड़ रुपये भरने को भी मंजूरी दी है।

इसके साथ ही कैबिनेट ने नीमच-रतलाम रेलवे लाइन (Nimach-Ratlam railway line) की अनुमानित लागत को दोगुना करके को 1,095.88 करोड़ रुपये और राजकोट-कनालूस रेलवे लाइन (Rajkot-Kanalus railway line) अनुमानित लागत को 1,080.58 करोड़ रुपये करने को भी मंजूरी दी।


PM POSHAN Scheme: मोदी कैबिनेट ने पीएम पोषण योजना को दी मंजूरी, करोड़ों बच्चों को दिया जाएगा फ्री में भोजन

गोयल ने कहा कि इसके अलावा स्कूली बच्चों के लिए पीएम पोषण योजना (PM Poshan scheme) को भी मंजूर कर लिया गया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।