Multibagger stocks 2021: मशहूर इनवेस्टर डॉली खन्ना ने अप्रैल से जून 2021 के बीच अपने पोर्टफोलियो में कई बड़े बदलाव किए हैं। इस दौरान डॉली खन्ना ने 7 नए शेयर खरीदे हैं जबकि इस दौरान 5 शेयरों में स्टेक घटाया है। डॉली खन्ना ने जून तिमाही में तीन शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। जिन 5 शेयरों में डॉली खन्ना ने अपनी हिस्सेदारी घटाई है उनमें से एक Rein Industries भी शामिल है। हालांकि डॉली खन्ना का यह फैसला हैरान करने वाला है क्योंकि पिछले 6 महीनों में इस शेयर ने जबरदस्त रिटर्न दिया है।
कैसा रहा शेयरों का प्रदर्शन
पिछले हफ्ते के 5 कारोबारी सेशन के दौरान Rein Industries ने 4 फीसदी का रिटर्न दिया है। सिर्फ एक हफ्ते में कंपनी का शेयर 191.50 रुपए से बढ़कर 263.50 रुपए पर पहुंच गया है। सिर्फ 5 दिनों में कंपनी ने अपने निवेशकों को 37 फीसदी का रिटर्न दिया है।
हालांकि पिछले 6 महीनों में Rein Industries के शेयर 130.95 रुपए से बढ़कर 263.50 रुपए के लेवल पर पहुंच गया है। यानी इस दौरान Rein Industries के शेयरों ने 101 फीसदी का रिटर्न दिया है।
हालांकि जो इस शेयर में ताजा खरीदारी करना चाहते हैं उनके लिए भी मौका बन सकता है। LKP Securities के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रोहित सिंगरे ने कहा कि 240-245 के लेवल पर इसे खरीदा जा सकता है। इसमें 280 रुपए का टारगेट और 230 रुपए पर स्टॉप लॉस है।
मार्च तिमाही के दौरान Rein Industries में डॉली खन्ना की हिस्सेदारी 1.31 फीसदी थी जो जून तिमाही में घटकर 1.17 फीसदी रह गई।