इस समय लगभग राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल करीब 17 स्टॉक ऐसे हैं, जो अपने 52 वीक हाई से करीब 20-50 फीसदी नीचे नजर आ रहे हैं। इसमें कुछ स्मॉलकैप स्टॉक ऐसे हैं जिन्होंने रिटर्न के नजरिए से निफ्टी और सेंसेक्स को काफी पीछे छोड़ दिया है। ओरिएंट सीमेंट एक ऐसा ही शेयर है, इस स्टॉक ने इस साल अब तक 78 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि इसी अवधि में NSE निफ्टी ने 25.44 फीसदी और सेंसेक्स ने 27.35 फीसदी का रिटर्न दिया है।
यह स्टॉक 31 मार्च 2021 को 97.80 रुपये पर बंद हुआ। जो कि वर्तमान में 157 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। वित्त वर्ष 21-22 में अब तक इस शेयर में 60 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
स्टॉक मार्केट के एक्सपर्ट्स का मानना है कि मार्च –जून 2021 तिमाही में सीमेंट शेयर विदेशी निवेशकों के फेवरेट रहे हैं। जानकारों का कहना है कि इस स्टॉक में 150 रुपये के लेवल पर ब्रेकआउट दिया है। मीडियम टर्म में इस शेयर में अब हमें 232 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है।
चॉइस ब्रोकिंग के सुमित बगड़िया का कहना है कि चार्ट पर यह शेयर काफी बुलिश नजर आ रहा है। 150 रुपये पर इस पर मजबूत सपोर्ट है। इस शेयर को मीडियम टर्म के नजरिए से वर्तमान लेवल पर भी 170-180 रुपये के लक्ष्य के लिए 150 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदा जा सकता है।
स्वातिका इनवेस्टमार्ट के संतोष मीना का कहना है कि ब्रेकआउट के बाद इस शेयर में नई तेजी देखने को मिली है। 170 से 180 रुपये का जोन में इस शेयर में जोरदार सप्लाई देखने को मिल सकती है। मीडियम टर्म में यह शेयर हमें 232 रुपये का स्तर छूता नजर आ सकता है। गौरतलब है कि ओरिएंट सीमेंट में जून 2021 तिमाही में राकेश झुनझुनवाला की 25 लाख इक्विटी शेयरों की यानी 1.22 फीसदी हिस्सेदारी थी।