सेंसेक्स 60,000 के पार पहुंचा, एक साल से कम में 10,000 अंकों की तेजी

मार्केट एक्सपर्ट्स ने अधिक वैल्यूएशन के कारण इनवेस्टर्स को पोर्टफोलियो में रिस्क कम करने की सलाह दी है

अपडेटेड Sep 24, 2021 पर 4:27 PM
Story continues below Advertisement

सेंसेक्स ने शुक्रवार को 60,000 पॉइंट से पार हो गया। यह बेंचमार्क इंडेक्स इस वर्ष जनवरी में 50,000 पॉइंट के बाद अभी तक की सबसे अधिक तेजी से 10,000 पॉइंट बढ़ा है। निफ्टी 50 भी टेक स्टॉक्स में रैली की मदद से 18,000 पॉइंट के निकट कारोबार कर रहा है।  BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन गुरुवार को 261.73 लाख करोड़ रुपये के साथ अभी तक के हाई पर पहुंच गया था।

गुरुवार को सेंसेक्स में 958 पॉइंट का उछाल आया था।

हेयरकट खराब हुआ तो ITC मौर्या पर लगा 2 करोड़ रुपए का जुर्माना, जानिए पूरा मामला

2001-02 में 6 लाख करोड़ रुपये से कुछ अधिक के मार्केट कैप से 2010-11 में 68,39,083 करोड़ रुपये और अब 2,61,73,374 करोड़ रुपये तक बेंचमार्क इंडेक्स ने इनवेस्टर्स की वेल्थ में शानदार बढ़ोतरी की है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि सेंसेक्स का कोविड के दौरान यह उपलब्धि हासिल करना हैरान करने वाला है और यह तेजड़ियों के लिए अच्छा संकेत है जिनका मार्केट पर पूरा नियंत्रण है।

हालांकि, इसके साथ ही एक्सपर्ट्स ने इनवेस्टर्स को सतर्कता बरतने की भी सलाह दी है। मार्केट का वैल्यूएशन बहुत अधिक बढ़ गया है और अन्य इमर्जिंग मार्केट्स की तुलना में यह लगभग 80 प्रतिशत के प्रीमियम पर है। इस लेवल पर मार्केट का बरकरार रहना मुश्किल होगा।


इनवेस्टर्स को अपने पोर्टफोलियो में रिस्क को कम करने और अच्छी क्वालिटी वाले लार्ज-कैप स्टॉक्स में इनवेस्ट करने की जरूरत है। स्मॉल और मिड-कैप स्टॉक्स में प्रॉफिट बुकिंग कर फिक्स्ड इनकम एसेट्स में कुछ इनवेस्टमेंट करने पर भी विचार किया जा सकता है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।