बाजार में लगातार दूसरे दिन रही गिरावट, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल

बाजार में आज पावर, रियल्टी, मेटल ने अपना जलवा दिखाया। पावर इंडेक्स 11 साल के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड Sep 30, 2021 पर 8:54 AM
Story continues below Advertisement

बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही।  सेंसेक्स करीब 250 अंक टूटा लेकिन कमजोर बाजार में भी निफ्टी 17700 के लेवल को बचाने में कामयाब हुआ। बाजार में आज पावर, रियल्टी, मेटल ने अपना जलवा दिखाया। पावर इंडेक्स 11 साल के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ। मिड और स्मॉल कैप शेयरों में आज अच्छी तेजी रही।  लेकिन ऑटो,FMCG ने दबाव बनाया।

निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में तेजी रही। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी आज 37 प्वाइंट गिरकर 17711 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 254 प्वाइंट गिरकर 59,413 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 202 प्वाइंट गिरकर 37743 पर बंद हुआ। जबकि मिडकैप 322 प्वाइंट चढ़कर 30274 पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपए में भी आज कमजोरी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 11 पैसे कमजोर होकर 74.04 के मुकाबले 74.15 के स्तर पर बंद हुआ।

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि मंगलवार को हुई ग्लोबल बिकवाली और क्रूड की बढ़ती कीमतों के बीच आज भारतीय बाजारों ने कमजोरी के साथ शुरुआत की थी। US ट्रेजरी ईल्ड में हो रही बढ़ोत्तरी और मंद पड़ती इकोनॉमी ने बाजार पर अपना असर दिखाया। लेकिन दिन के कारोबार के दौरान यूरोपियन और अमेरिकन बाजारों में सुधार आता दिखा और क्रूड की कीमतें भी स्थिर होती दिखीं। जिसके चलते देश के ग्रोथ ओरिएंटेड सेक्टरों जैसे Energy, Metals और Pharma में रिकवरी आई। लेकिन निजी बैंकों और खपत वाले शेयरों में बिकवाली बनी रही।

टेक्निकल व्यू

निफ्टी ने आज डेली स्केल पर दोनों तरफ लॉन्गर शैडो के साथ एक छोटे आकार का बुलिश कैंडल बनाया। ये इस बात का संकेत है कि बुल्स और बियर में खींच-तान हो रही है। Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का कहना है कि निफ्टी को 17,850 -18,000 के जोन में जानें के लिए 17700 के ऊपर टिके रहना होगा। इसके लिए 17,600-17,580 के जोन में सपोर्ट नजर आ रहा है।

कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल


Choice Broking के सचिन गुप्ता का कहना है कि कमजोर ओपनिंग के बाद निफ्टी अधिकतम रिकवरी के साथ  17,700 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। आज के कारोबार में निफ्टी में 0.2 फीसदी की मामूली गिरावट देखने को मिली है। वहीं, बैंक निफ्टी 202 अंकों की गिरावट के साथ 37,743  के स्तर पर बंद हुआ है।

टेक्निकली इंडेक्स मिडिल बेलिंगर बैंड फॉर्मेशन के ऊपर चक्कर लगा रहा है। इसके साथ ही ये 50-SMA के ऊपर मूव कर रहा है। जो काउंटर में बुलिश पैटर्न का संकेत है। इसके Stochastic में भी index के लिए पॉजिटिव क्रॉसओवर देखने को मिला है। निफ्टी के लिए 17500 पर इमीडिएट सपोर्ट है। वहीं, 17,900/17,950 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।