झुनझुनवाला की Zomato, Tesla में दिलचस्पी नहीं होने का क्या है कारण

झुनझुनवाला का मानना है कि कैपिटल का महत्व एक मजबूत बिजनेस मॉडल से अधिक नहीं है

अपडेटेड Jul 26, 2021 पर 9:52 AM
Story continues below Advertisement

स्टॉक मार्केट के मशहूर इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में म्यूचुअल फंड मैनेजर्स के साथ ही रिटेल इनवेस्टर्स की भी दिलचस्पी रहती है। उन्हें फाइनेंस, टेक, रिटेल और फार्मा स्टॉक्स में इनवेस्टमेंट के लिए जाना जाता है। हालांकि, झुनझुनवाला फूड डिलीवरी कंपनी Zomato की लिस्टिंग पर अच्छा रिटर्न मिलने और अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla की देश के मार्केट में उतरने की योजना को लेकर उत्साहित नहीं दिखते।

झुनझुनवाला ने एक इवेंट में स्पष्ट कर दिया कि वह जोमाटो या टेस्ला में इनवेस्टमेंट नहीं करेंगे। उनका कहना था कि वह जो खरीदते हैं वह महत्वपूर्ण है और जिस प्राइस पर खरीदते हैं वह सबसे महत्वपूर्ण है।

इस इवेंट में टॉप सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल इंफोसिस के पूर्व डायरेक्टर और मणिपाल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन मोहनदास पाई भी मौजूद थे।

झुनझुनवाला ने कहा कि एक आंत्रप्रेन्योर का फंड "ऑक्सिजन" की तरह होता है लेकिन "कैपिटल का महत्व बिजनेस मॉडल जितना नहीं होता।" उन्होंने जारा और वॉलमार्ट से सीखने की सलाह देते हुए कहा, "मुझे वैल्यूएशन पर जोर देने के बजाय कैश फ्लो से जुड़ा बिजनेस मॉडल पसंद है।"

उनका कहना था कि वैल्यूएशन का महत्व मजबूत बिजनेस मॉडल से अधिक नहीं हो सकता।

Farmers Protest: राकेश टिकैत की केंद्र को चेतावनी, कहा- अनदेखी करने वालों को सबक सिखाना जानते हैं किसान


हालांकि, अगर झुनझुनवाला जोमाटो या टेस्ला में निवेश नहीं कर रहे तो उसका यह मतलब नहीं है कि इन स्टॉक्स को खरीदने से बचना चाहिए।

टेस्ला को मौजूदा मार्केट के साथ ही आगामी वर्षों के लिए एक महत्वपूर्ण ऑटोमोबाइल कंपरनी बताते हुए पाई ने कहा, "मौजूदा ऑटोमोबाइल मार्केट 2 लाख करोड़ डॉलर का है और 2030 तक इसका 30 से 35 प्रतिशत इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का होगा। इस वजह से टेस्ला इस सेक्टर की एक महत्वपूर्ण कंपनी है।"


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।