आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन ने आरबीआई की आजादी की वकालत की है। बतौर गवर्नर अपने अंतिम भाषण में उन्होंने कहा कि आरबीआई के कामकाज में ऐसे लोगों या संस्थाओं को दखल नहीं देना चाहिए जिन्हें तकनीकी समझ नहीं है।

दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में उन्होंने कहा कि किसी देश के सेंट्रल बैंक का काम आसान नहीं है और ये सिर्फ ब्याज दरें घटाना या बढ़ाना नहीं है। उन्होंने कहा कि आरबीआई को अपना काम करने की पूरी आजादी होनी चाहिए। बता दें कि कल रघुराम राजन का बतौर गवर्नर आखिरी दिन है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।