360 ONE WAM Share Price: कैपिटल मार्केट कंपनी 360 ONE WAM के शेयरों में आज ₹2273 करोड़ की ब्लॉक डील पर बिकवाली का तेज झोंका आया। इस झोंके में इसके शेयर 7% से अधिक टूट गए। बिकवाली का दबाव इतना तेज है कि निचले स्तर पर संभलने की कोशिशों के बावजूद यह संभल नहीं पाया। आज बीएसई पर यह 6.09% की गिरावट के साथ ₹1146.75 के भाव पर बंद हुआ है। हालांकि ब्लॉक डील के चलते घबराहट में इंट्रा-डे में यह 7.50% की गिरावट के साथ ₹1129.50 के भाव तक आ गया था। इसका फुल मार्केट कैप ₹46,325.76 करोड़ है।