3C IT IPO Listing: आईटी सिस्टम्स इंटीग्रेशन कंपनी 3सी आईटी (Magenta Lifecare) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर फीकी एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 20 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 52 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 43.01 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग गेन नहीं मिला और इसकी बजाय 17.29 फीसदी का घाटा हो गया। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े लेकिन आईपीओ निवेशक अब भी घाटे में हैं। उछलकर यह 45.16 रुपये (3C IT Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 13.15 फीसदी घाटे में हैं।
