सीएनबीसी-आवाज के लक्ष्मण राय ने बताया कि आज शाम होने वाली कैबिनेट मीट में महाराष्ट्र में वधान पोर्ट के विकास को मंजूरी मिल सकती है। इस पोर्ट के विकास का काफी लंबे समय से इंतजार है। ये डीप सी पोर्ट होगा यानी इसकी गहराई काफी ज्यादा होगी। इस पोर्ट के निर्माण में करीब 76000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस पोर्ट पर बड़े-बड़े कंटेनर वाले शिप आ सकेंगे। ये पोर्ट 5 किलोमीटर तक डीप पोर्ट होगा।
