Stocks to Watch: शेयर बाजार में 17 मार्च को कई कंपनियों के स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहने वाली है। इन कंपनियों से जुड़ी बड़ी खबरों और कॉरपोरेट अपडेट के चलते इनमें हलचल देखने को मिल सकती है। टाटा मोटर्स से लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज और RVNL जैसी कंपनियां खबरों में हैं। ऐसे में ट्रेडिंग के दौरान इन स्टॉक्स में खास मूवमेंट देखने को मिल सकता है।
टाटा ग्रुप की कंपनी ने कहा है कि वह अपने कमर्शियल व्हीकल की कीमतों में 1 अप्रैल 2026 से 1.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। यह फैसला कच्चे माल और अन्य इनपुट लागत में बढ़ोतरी के असर को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए लिया गया है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने Samsung C&T Corporation के साथ 15 साल के लिए ग्रीन अमोनिया सप्लाई का समझौता किया है। यह डील FY2029 की दूसरी छमाही से शुरू होगी। इसकी वैल्यू 3 अरब डॉलर से ज्यादा बताई जा रही है। यह ग्रीन अमोनिया के सबसे बड़े वैश्विक ऑफटेक समझौतों में से एक है।
L&T Technology Services ने हेल्थकेयर सेक्टर के लिए AI आधारित नया डिजिटल ट्विन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म डॉक्टरों को फेफड़ों से जुड़े सर्जिकल प्लानिंग, लंग नेविगेशन और रेस्पिरेटरी डायग्नोस्टिक्स में मदद करेगा। इसमें मेडिकल इमेजिंग, AI डायग्नोस्टिक्स और कनेक्टेड हेल्थकेयर सिस्टम को NVIDIA की AI इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ जोड़ा गया है।
पावर कंपनी को अदाणी इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड से 709.56 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट महाराष्ट्र के तिरोडा स्थित 5×660 मेगावाट क्षमता वाले थर्मल पावर प्लांट के ऑपरेशन और मेंटेनेंस (O&M) के लिए है। इसमें पावर यूनिट्स की ओवरहॉलिंग का काम भी शामिल है।
फार्मा कंपनी ने बताया कि अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (USFDA) ने ILUMYA दवा के लिए दायर सप्लीमेंटल बायोलॉजिक्स लाइसेंस एप्लिकेशन (sBLA) की समीक्षा स्वीकार कर ली है। यह दवा एक्टिव सोरायटिक आर्थराइटिस से पीड़ित वयस्क मरीजों के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाती है।
हैदराबाद स्थित सीमेंट कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी Andhra Cements Ltd में हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। कंपनी 66.76 लाख इक्विटी शेयर यानी कुल चुकता इक्विटी पूंजी के 7.24 प्रतिशत हिस्से को OFS के जरिए बेचेगी। इसके लिए फ्लोर प्राइस 52 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL)
सरकारी रेलवे कंपनी RVNL को NMDC लिमिटेड से 95.27 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत छत्तीसगढ़ में रेलवे ट्रैक और उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के रिफर्बिशमेंट का काम किया जाएगा।
Gujarat Mineral Development Corporation
माइनिंग कंपनी ने NMDC लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत गुजरात में रेयर अर्थ एलिमेंट्स (REE) सेक्टर में सहयोग के अवसर तलाशे जाएंगे। इसमें खोज, खनन, प्रोसेसिंग और उससे जुड़े उद्योगों के विकास पर ध्यान दिया जाएगा।
Disclaimer: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।