Get App

हर 1 शेयर पर 3 नए शेयर मिलेंगे फ्री, 31 दिसंबर रिकॉर्ड डेट; स्प्लिट भी होगा स्टॉक

A-1 Ltd Bonus Share: इससे पहले कंपनी ने साल 2021 में बोनस शेयर बांटे थे। स्टॉक स्प्लिट के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में टूटने वाला है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 70.03 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Ritika Singhअपडेटेड Dec 25, 2025 पर 12:04 PM
हर 1 शेयर पर 3 नए शेयर मिलेंगे फ्री, 31 दिसंबर रिकॉर्ड डेट; स्प्लिट भी होगा स्टॉक
A-1 Ltd का शेयर साल 2025 में अब तक 316 प्रतिशत चढ़ा है।

A-1 लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयरों का तोहफा मिलने वाला है। साथ ही कंपनी स्टॉक को स्प्लिट भी करने वाली है। पहले बात करते हैं बोनस शेयर की। कंपनी हर एक मौजूदा शेयर पर 3 नए शेयर फ्री देगी। रिकॉर्ड डेट 31 दिसंबर 2025 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

इससे पहले कंपनी ने साल 2021 में बोनस शेयर बांटे थे। शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 3 शेयरों पर 20 नए शेयर बोनस के तौर पर मिले थे। कंपनी एसिड और केमिकल्स की होलसेल ट्रेडिंग के बिजनेस में है। इसका पुराना नाम A-1 Acid & Chemicals था।

स्टॉक स्प्लिट की डिटेल

स्टॉक स्प्लिट के तहत A-1 लिमिटेड का 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में टूटने वाला है। इसके लिए भी रिकॉर्ड डेट 31 दिसंबर 2025 है। स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू दोनों का ऐलान नवंबर 2025 में हुआ था। A-1 Ltd का मार्केट कैप 1900 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर 24 दिसंबर को BSE पर 1669.80 रुपये पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें