Gift Nifty: सोमवार को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी के मजबूत शुरुआत करने की संभावना है। GIFT निफ्टी में हल्की बढ़त देखी जा रही है। एशियाई बाजारों में पिछले हफ्ते टेक्नोलॉजी शेयरों में आई भारी बिकवाली के बाद सुधार हुआ है और कच्चे तेल की कीमतों में भी और गिरावट आई है। वैश्विक स्तर पर बेहतर होते माहौल, विदेशी पोर्टफोलियो निवेश में वापसी और भू-राजनीतिक चिंताओं में कमी से घरेलू शेयर बाजार को सहारा मिल सकता है। हालांकि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में निवेश को लेकर बनी चिंताएं निवेशकों को सतर्क रख सकती हैं।
